लाइव न्यूज़ :

फिलीपींस: 250 यात्रियों को ले जा रही फेरी में लगी भीषण आग, 12 लोगों की हुई मौत- 23 घायल, अधिकारियों ने कही ये बात

By आजाद खान | Updated: March 30, 2023 11:55 IST

हादसे पर बोलते हुए बेसिलन के दक्षिणी द्वीप प्रांत के गवर्नर जिम हैटामन ने कहा है कि जब फेरी पर आग लगी थी तो कई लोग आग के डर से पानी में कूद गए थे। ऐसे में तट रक्षक, नौसेना, एक अन्य नौका और स्थानीय मछुआरों द्वारा इन लोगों को बचाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिलीपींस में एक फेरी में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया है।इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई है और करीब 23 लोग घायल हुए है। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में अधिकतर लोग डूबने से मरे है।

मनीला: दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश फिलीपींस (Philippines) में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां 250 लोग को ले जा रही एक फेरी में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को पर बोलते हुए बेसिलन के दक्षिणी द्वीप प्रांत के गवर्नर जिम हैटामन ने कहा है कि जब यह घटना घटी थी तो लोग आग के डर से पानी में कूद गए थे जिन्हें फिर तट रक्षक, नौसेना, एक अन्य नौका और स्थानीय मछुआरों द्वारा बचाया गया था। 

बताया जा रहा है कि हादसे में सात लोग अभी भी लापता है और उनकी तलाश जारी है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड्स (PCG) के अनुसार, इस फेरी में भारी संख्या में लोग सवार थे और घटना के वक्त ये फेरी दक्षिणी फिलीपींस के समुद्र से गुजर रही थी। गवर्नर जिम हैटामन ने बताया कि इस हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुए है जो अपने माता पिता से बिछड़ गए थे। 

गुरुवार को भी तलाशी और बचाव कार्य जारी 

गवर्नर जिम हैटामन के मुताबिक, हादसे के बाद एमवी लेडी मैरी जॉय 3 फेरी पर सवार अधिकतर यात्रियों को रात में ही बचा लिया गया था। लेकिन इसके बाद भी अधिकारी दोबारा जांच कर रहे थे यह जानने के लिए कोई और इस हादसे का शिकार हुआ है कि नहीं हुआ है। 

उनके अनुसार जब फेरी दक्षिणी बंदरगाह शहर जाम्बोआंगा से सुलु प्रांत के जोलो शहर जा रही थी तब करीब आधी रात को उसमें आग लगी थी। यही नहीं इसमें 23 यात्रियों के भी घायल होने की बात सामने आई है। द एसोसिएटेड प्रेस को दी जानकारी में गवर्नर ने कहा है कि घटना के वक्त कुछ लोग फेरी में सोए हुए थे जो हंगामे के कारण जग गए थे। यही नहीं इन लोगों में से कुछ ने फेरी से ही पानी में छलांग लगा दी थी। 

कई कारोणों की वजह से फिलीपीन में इस तरीके की घटनाएं आम हैं

हाटामैन ने बताया कि जली हुई नौका को बसिलन के तटरेखा तक ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलीपीन द्वीपसमूह में लगातार तूफान, खराब हालत वाली नौकाओं, नौकाओं के क्षमता से अधिक भरे होने और सुरक्षा नियमों के लागू करने में ढिलाई के कारण खासकर दूरदराज के प्रांतों में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 1987 में नौका ‘डोना पाज़’ एक ईंधन टैंकर से टकराने के बाद डूब गई थी जिसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :फिलीपींसअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा