लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों को 12 देश शरण देंगे

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 अगस्त (एपी) विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्तान से निकाले गए जोखिमों का सामना कर रहे अफगान लोगों को कम से कम 13 देशों ने अस्थायी तौर पर शरण देने पर सहमति जताई है और अमेरिका एवं अन्य समेत लगभग 12 और देशों ने निकाले गए लोगों को ले जाने के लिए पारगमन केंद्रों के तौर पर उनका इस्तेमाल किए जाने पर सहमति व्यक्त की है। ब्लिंकन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संभावित अफगान शरणार्थियों जिनकी अमेरिका में पुनर्वास की पहले से व्यवस्था नहीं की गई है उन्हें अल्बानिया, कनाडा, कोलंबिया, कोस्टा रीका, चिली, कोसोवो, उत्तरी मकदूनिया, मेक्सिको, पोलैंड, कतर, रवांडा, यूक्रेन और यूगांडा में केंद्रों में जगह दी जाएगी। पारगमन देशों में बहरीन, ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, कजाखस्तान, कुवैत, कतर, ताजिकिस्तान, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। ब्लिंकन ने कहा, "हमें अन्य देशों द्वारा सहायता प्रदान करने पर विचार किए जाने से खुश हैं। विदेशों में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और सहयोगी देशों के नागरिकों तथा जोखिम वाले अफगानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से बड़ी हमारी कोई अन्य प्राथमिकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमणिपुर में हुई जातीय हिंसा को लेकर अमेरिका ने जारी की रिपोर्ट, कहा- व्यापक तौर पर मानवाधिकारों का हुआ हनन

विश्व"क्वाड की वजह से बढ़ा सहयोग...", अमेरिका की भारत के साथ गहरी साझेदारी पर बोले विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

ज़रा हटकेWatch: बाइडेन ने शी जिनपिंग को कहा 'तानाशाह' तो एंटनी ब्लिंकन ने कुछ यूं किया रिएक्ट, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेट्स

भारतIndia-US Dialogue: दिल्ली में आज होगी 'टू प्लस टू' वार्ता, जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन के बीच होगी बैठक

विश्वIsrael-Hamas War: एंटनी ब्लिंकन पहुंचे इजरायल, गाजा के आम नागरिकों की रक्षा के लिए करेंगे "ठोस पहल"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा