लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में अपहरण के बाद शिया हजारा समुदाय के 11 कोयला खनिकों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 3, 2021 16:05 IST

Open in App

कराची, तीन जनवरी पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने अपहरण करने के बाद अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के कम से कम 11 कोयला खनिकों की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने पुलिस के हवाले से कहा कि काम करने के लिए माछ कोयला खदान जा रहे खनिकों का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया और पास की पहाड़ियों पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार इनमें से छह खनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल पांच अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमलावरों ने पहले खनिकों के शिया हजारा समुदाय से होने की पहचान की और उसके बाद उन्हें अपने साथ ले गए।

घटना के बाद पुलिस, फ्रंटियर कोर के भारी संख्या में कर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने खनिकों की हत्या की निंदा की तथा इस घटना को ‘‘कायराना एवं आतंकवाद का एक और अमानवीय कृत्य करार दिया।’’

खान ने ट्वीट किया, ‘‘मृतकों के परिवारों को (सरकार द्वारा) अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। फ्रंटियर कोर से कहा गया है कि वह इन हत्यारों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए सभी पूरी ताकत झोंक दे।’’

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने भी इस घटना की निंदा की और संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘बेगुनाह खनिकों को निशाना बनाने वाले किसी भी रियायत के हकदार नहीं हैं।’’

किसी भी समूह ने इन हत्याओं की अभी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रतिबंधित सुन्नी अतिवादी समूह लश्कर-ए-झांगवी पूर्व में बलूचिस्तान में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय को निशाना बनाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर