लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कोलोराडो स्थित सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:58 IST

Open in App

बोल्डर (अमेरिका), 23 मार्च (एपी) अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर स्थित एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की एक घटना में एक पुलिसकर्मी समेत 10 लोग मारे गए और इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

बोल्डर के पुलिस प्रमुख मारिस हेरोल्ड ने सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध का इलाज चल रहा है। जनता को अब कोई खतरा नहीं है।

अधिकारियों द्वारा एक व्यक्ति को स्टोर से बाहर ले जाते हुए देखा गया था, जिसे हथकड़ी लगाई गई थी और उसके पैर से खून बह रहा था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि उक्त व्यक्ति संदिग्ध था या नहीं।

हेरोल्ड ने बताया कि घटना में पुलिस अधिकारी एरिक टैली (51) की मौत हो गई, जो 2010 से बोल्डर पुलिस में कार्यरत थे।

बोल्डर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइकल डोहर्टी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिवारों को सूचना दी जा रही है इसलिए अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।

डोहर्टी ने कहा, “यह बोल्डर काउंटी के लिए एक दुःस्वप्न जैसा है और स्थानीय, राज्य तथा संघीय अधिकारी हमारा सहयोग कर रहे हैं।”

बोल्डर पुलिस के कमांडर केरी यामागुची ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी गोलीबारी का मकसद नहीं पता चल पाया है।

रात में पुलिस और आपातकालीन सेवा के दर्जनों वाहन अधिकारी को गोलीबारी की घटना वाले वाले स्थान से अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस की सुरक्षा में जाते दिखे। कुछ निवासी मार्ग में खड़े होकर अधिकारी को सैल्यूट करने की मुद्रा में खड़े थे।

डेनवर से करीब 25 मील दूर बोल्डर में हुए हमले से पूरा देश सकते में है। यहां 1999 में कोलंबाइन उच्च विद्यालय नरसंहार और 2012 के औरोरा सिनेमा हॉल में गोलीबारी सहित सार्वजनकि स्थलों पर कई बार गोलीबारी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी