लाइव न्यूज़ :

Viral Video: चिड़ियाघर के प्रशिक्षक को मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालना पड़ा भारी, हमले में बुरी तरह घायल हुआ शख्स

By आजाद खान | Updated: August 28, 2023 15:24 IST

सूत्रों के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाईलैंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक चियांग राय के फोक्कथारा क्रोकोडाइल फार्म और चिड़ियाघर में शूट किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ द्वारा एक शख्स के हाथ को काटते हुए नजर आ रहा है। यह एक पुराना वीडियो है जो अब फिर से वायरल हो रहा है।

Viral Video:  इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स के हाथ को मगरमच्छ द्वारा काटते हुए देखा गया है। यह वीडियो काफी पुराना है जो एक बार फिर से यह वायरल हो रहा है। वीडियो में चिड़ियाघर के एक प्रशिक्षक को मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालते हुए देखा गया है और फिर जानवर द्वारा उसे काटते हुए घटना कैमरे में कैद हुआ है। 

वीडियो को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कुछ यूजर्स ने चिड़ियाघर के एक प्रशिक्षक को लेकर चिंता व्यक्त की है तो कुछ ने इसे कर्मा बताया है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक चिड़ियाघर में दो मगरमच्छ है और उन में से एक मगरमच्छ के पास चिड़ियाघर का एक प्रशिक्षक बैठा हुआ है। इसके बाद वह मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालता है और कुछ सेकेंड के लिए वह हाथ मुंह के अंदर ही रखता है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि जैसे ही वह मगरमच्छ के मुंह के अंदर हाथ डालता है और उसमें रखता है,जानवार उसके हाथ पर हमला कर देता है। वह काफी देर तक उसके हाथ को अपने जबड़े में दबोचा रहता है। इसके जब वह चिड़ियाघर के प्रशिक्षक के हाथ को छोड़ता है तो वह वहां से चला जाता है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह एक पुराना वीडियो है जो अब फिर से वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो थाईलैंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक चियांग राय के फोक्कथारा क्रोकोडाइल फार्म और चिड़ियाघर में शूट किया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि यहां के प्रशिक्षक और विशेषज्ञ मगरमच्छों के साथ जोखिम भरे स्टंट करने में महारथ हासिल किए हुए है। 

ये लोग ऐसा चिड़ियाघर में आए पर्यटकों के लिए करते है जिससे उनका मनोरंजन हो सके। बताया जा रहा है कि यह घटना 2018 में घटी थी। दावा यह भी है कि कथित तौर पर इन लाइव प्रदर्शनों में से एक के दौरान एक प्रशिक्षित मगरमच्छ ने एक चिड़ियाघर प्रशिक्षक की बांह ही काट लिया था।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा