लाइव न्यूज़ :

CM योगी बने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले मुख्यमंत्री, जानिए कहां के मुख्यमंत्री नंबर दो पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2018 08:35 IST

CM Yogi Adityanath most searched Chief Minister on Google: गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक योगी पूरे देश में पूर्व और आज के सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नेता(सीएम) बन गए हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। तेजी से बढ़ती योगी की लोकप्रियता का रूप ये है कि वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक योगी पूरे देश में पूर्व और आज के सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नेता(सीएम) बन गए हैं।

वह बीते एक साल से इस लिस्ट की इसी पोजिशन पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं यह ट्रेंड ऐसे समय में चर्चा में आया है जब बीजेपी ने योगी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में चुना है। सामने आए ट्रेंड के अनुसार करीब 70 फीसदी लोगों ने सर्च किया है। 

इस ख़बर को लोकमत मराठी पर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कहां हुए सबसे ज्यादा सर्च

यूपी या बिहार नहीं  उन्हें सबसे ज्यादा यूपी, त्रिपुरा, दादर व नगर हवेली  और नागालैंड में सर्च किया गया। वहीं, योगी के सर्च पर विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल ट्रेंड केवल योगी को कितनी बार सर्च किया गया सिर्फ यह बताते हैं। एक एक्सपर्ट ने बताया कि गूगल ट्रेंड किसी शखसियत की लोकप्रियता का पैमाना नहीं होते हैं।

योगी की लोकप्रियता देखते हुए लग रहा है कि हो सकता है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा मिले।आगामी जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा  रहे हैं उनके लिये योगी को बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता चंद्र मोहन के अनुसार, 'योगी की लोकप्रियता उनकी कार्यशैली की वजह से है।

नंबर एक पर योगी नंबर दो पर शिवराज 

वहीं, ध्यान देने वाली बात ये है कि योगी आदित्यनाथ के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नंबर दो पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश यादव का नंबर योगी आदित्यनाथ के बाद आता है। उन्होंने पश्चिम  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पीछे छोड़ दिया है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया