लाइव न्यूज़ :

लेखपाल बनते ही पत्नी ने कारपेंटर पति का छोड़ा साथ, 5 साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज और अब..

By आकाश चौरसिया | Updated: July 11, 2024 12:29 IST

दूसरी तरफ झांसी में इसी तरह के मामले में पत्नी के छोड़ के जाने के बाद अब उसका पति दर-दर भटक रहा है। पति ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी और पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने दिन रात मजदूरी की।

Open in App
ठळक मुद्देलेखपाल पत्नी ने पति का छोड़ा साथ अब मामला फैमिली कोर्ट में हैलेकिन, पत्नी वहां भी नहीं आ रही

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 साल पहले हुई लव मैरिज के बाद पत्नी ने लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलते ही कारपेंटर पति का साथ छोड़ दिया। इसके बाद पति दर-दर भटकता रहा, लेकिन उसे पत्नी का साथ नहीं मिला और अब पत्नी ने कह दिया कि उसका तो विवाह ही नहीं हुआ। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का केस सामने आया था, जहां पीसीएस ज्योति मौर्या के उच्च अधिकारी से प्रेम प्रसंग की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उन्होंने भी पति को पहचानने से इनकार कर दिया था।

लेकिन, इस मामले में प्रशासन से लेकर शासन हरकत में आ गया और फिर पीसीएस अधिकारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इस मामले में पति ने आरोप लगाते हुए पत्नी की पोल-पट्टी खोल दी। 

दूसरी तरफ झांसी में इसी तरह के मामले में पत्नी के छोड़ के जाने के बाद अब उसका पति दर-दर भटक रहा है। पति ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी और पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने दिन रात मजदूरी की। उसे ये नहीं पता था कि पत्नी लेखपाल बनते ही उसे ये सिला देगी। हालांकि, वो पत्नी के लिए पुलिस से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला।

इसके बाद वो बुधवार को लेखपाल के लिए मिल रहे नियुक्ति पत्र आयोजन स्थल पर भी पहुंचा, लेकिन उसे पत्नी मिली नहीं और जब इस बारे में मीडिया ने पत्नी से बात करने की कोशिश की, तो उसने शादी की बात से साफ इनकार कर दिया।

अब नीरज विश्वकर्मा ने खुलासा किया है कि पत्नी उसके साथ बीती 18 जनवरी, 2024 से उसके साथ नहीं रह रही है। पत्नी को नियुक्ति पत्र 10 जुलाई को मिला था, उसने बताया कि पत्नी की नियुक्ति झांसी नई तहसील में हुई है। पति के मुताबिक, पत्नी किसी भी प्रकार से उससे संपर्क नहीं हुई। अब मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है और वहां पड़ रहीं तारीख पर पत्नी नहीं आ रही है। 

नीरज अब चाहता है कि पत्नी किसी भी हालत में घर आ जाए और हम दोनों खुशी-खुशी रहें। पत्नी घर वापस लौट आएं और उसने बताया कि 6 जुलाई, 2022 को दोनों की शादी हुई थी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशझाँसीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो