लाइव न्यूज़ :

#BanDrishtiIAS ट्विटर पर क्यों हुआ ट्रेंड? भगवान राम पर क्या बोलकर विवादों में आए डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2022 15:26 IST

'दृष्टि IAS' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिस पर विवाद मचा है। इसमें कथित तौर पर विकास दिव्यकीर्ति भगवान राम को लेकर कुछ ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं जिसपर कई यूजर्स को आपत्ति है। वहीं विकास दिव्यकीर्ति का बचाव करने वाले दावा कर रहे हैं, वायरल हो रहा वीडियो अधूरा है।

Open in App
ठळक मुद्दे'दृष्टि IAS' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद।विकास दिव्यकीर्ति भगवान राम को लेकर कुछ ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं जिसे लेकर विवाद मच गया है।कई यूजर्स ने विकास दिव्यकीर्ति का बचाव भी किया है और कहा कि वायरल हो रहा वीडियो अधूरा है।

नई दिल्ली: 'दृष्टि IAS' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति एक वीडियो के सामने विवादों में आ गए हैं। ट्विटर पर शुक्रवार सुबह से #BanDrishtiIAS ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें विकास दिव्यकीर्ति रामायण के एक प्रसंग की बात कर रहे हैं। इस दौरान वे भगवान राम को लेकर कुछ ऐसी बातें कहते हैं जिसे लेकर विवाद मच गया है। इसी के लिए डॉ. विकास को ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है। 

हालांकि विवादों के बीच ये दावा भी किया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो अधूरा है और जानबूझकर उसे वायरल कराया जा रहा है, ताकि विवाद हो। सबसे पहले आप देखिए वीडियो का वह हिस्सा जिसे लेकर हंगामा मचा है। भाजपा सांसद प्राची साध्वी ने इसे ट्वीट किया है और दृष्टि आईएएस को बैन करने की मांग की है।

वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने ये भी कहा कि ये बातें हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने वाली हैं। वहीं कई यूजर्स ने एक दूसरा वीडियो शेयर करते हुए दिव्यकीर्ति का बचाव किया और दावा किया कि अधूरा वीडियो शेयर किया जा रहा है जबकि पूरा मामला कुछ और है। इन यूजर्स ने दावा किया कि दिव्यकीर्ति किसी और लेखक की लिखी बातों का जिक्र कर रहे थे। यहां देखें वायरल हो रहा दूसरा वीडियो।

एक यूजर ने विकास दिव्यकीर्ति का बचाव करते हुए लिख, '300 संस्करण है राम कथा के सब बैन कर दो बस तुलसी की मानस रहने दो | राम का वृत्त इतना संकीर्ण बना दो कि उनका वैशिष्ट्य , वैभव ,विराटता सब संकुचित कर दो | ग़ज़ब के रामभक्त है आप लोग सिया को राम से विलग कर ही दिया है,अब राम को रामत्व से विलग कर सिर्फ मूर्ति और मंदिर में स्थित कर दे।'

टॅग्स :ट्विटरLord Ramसाध्वी प्राची
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?