लाइव न्यूज़ :

जब मेंढक ने कुत्ते को हड़काया, गुर्राते हुए किया हमला, कुत्ते की कर दी हालत खराब, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2022 21:06 IST

22 फरवरी को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से 14 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक छोटा से मेंढक और कुत्ते के बीच हो रही लड़ाई को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेंढक देखने में भले ही छोटा दिखाई दे रहा हो लेकिन लड़ाई में कुत्ते की हालत खराब कर देता हैमेंढक-कुत्ते के इस वीडियो को 2431 लाइक्स और 40 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैंसुशांत नंदा ट्विटर पर लिखते हैं, 'मेंढक कुत्ते को तंग कर रहा है' 

दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में कभी-कभी ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर भरोसा ही नहीं होता है। अभी बीते दिनों महाराष्ट्र में तेंदुए के रेस्क्यू करने का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वन विभाग की टीम जानवरों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ के साथ मिलकर कुएं में गिरे एक तेंदुए की जान बचाते हुए दिखाई देते हैं।

उसी तरह ट्विटर पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेंढक और कुत्ते की बीच हो रही जंग को दिखाया गया है और इतना तो जरूर तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर हंसी जरूर आ जाएगी।

दरअसल बीते 22 फरवरी को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से 14 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक छोटा से मेंढक और कुत्ते के बीच हो रही लड़ाई को दिखाया गया है।

मेंढक देखने में भले ही छोटा दिखाई दे रहा हो लेकिन लड़ाई में कुत्ते की हालत खराब कर देता है। सुशांत नंदा के इस ट्वीट को अब तक 2431 लाइक्स मिल चुके हैं और 40 हजार से अधिक बार इस इस वीडियो को देखा गया है। सुशांत नंदा लिखते हैं, 'मेंढक कुत्ते को तंग कर रहा है।' 

वायरल वीडियो में मेंढक जिस तरह से कुत्ते को हड़का रहा है और लड़ई कर रहा है। उसे देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। ट्विटर पर लोग मेंढ़क की हिम्मत की तारीक कर रहे हैं।

इसके साथ ही कुछ यूजर्स हैरान हैं कि कैसे एक छोटा सा मेंढ़क एक कुत्ते से बिना डरे उसका सामना कर रहा है। इतना ही नहीं कुत्ते पर हमला करके मेढक जिस तरह से डरा रहा है। उसे देखने के बाद आपको चेहरे पर जरूर हंसी आ जाएगी। 

 

टॅग्स :ट्विटरअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी