लाइव न्यूज़ :

Bareilly Gas Cylinder Blast Video: एक के बाद एक 345 से अधिक सिलेंडर में ब्लास्ट?, खतरनाक वीडियो देख खड़े होंगे रोंगटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 08:18 IST

Bareilly Gas Cylinder Blast Video: एक के बाद एक 345 से ज्यादा सिलेंडरों में धमाके होने से आसपास के गांवों में अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया और दहशत व्याप्त हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देBareilly Gas Cylinder Blast Video: महालक्ष्मी गैस एजेन्सी के ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।Bareilly Gas Cylinder Blast Video: आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गयीBareilly Gas Cylinder Blast Video:  पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Bareilly Gas Cylinder Blast Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर में सोमवार की दोपहर एक गैस एजेंसी के ट्रक में आग लग गयी, जिससे उसमें लदे 345 से ज्यादा सिलेंडरों में एक के बाद एक हुए जोरदार धमाकों से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेन्सी के ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

 

उन्होंने बताया कि इसके बाद उस पर लदे सिलेंडरों में धमाके होना शुरू हो गये, एक के बाद एक 345 से ज्यादा सिलेंडरों में धमाके होने से आसपास के गांवों में अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया और दहशत व्याप्त हो गयी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि धमाकों से घबराये ग्रामीणों ने गैस एजेंसी के गोदाम के आसपास का इलाका खाली करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाकों की आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनायी दी और फटे हुए सिलेंडरों के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर खेतों में गिरे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो