लाइव न्यूज़ :

Viral Video: तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो पर मारा पानी का गुब्बारा, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण और पलट गया सवारी से भरा ऑटो

By रुस्तम राणा | Updated: March 20, 2022 15:49 IST

इस पूरी घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली के दिन हाईवे पर गुब्बारा मारने से ऑटो पलटने के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक इस घटना में दो लोग हुए घायलसीओ बागपत अनुज मिश्रा के अनुसार हुड़दंगियों के खिलाफ मामला दर्ज

बागपत (यूपी): होली की हुड़दंई में कई बार ऐसी दुर्घटना घट जाती है, जिससे लोगों की जान पर भी बन जाती हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ उत्तर प्रदेश के बागपत में। हाइवे पर तेज रफ्तार में सवारी भरकर एक ऑटो गुजर ही रहा था कि होली खेल रहे हुडदंगियों ने ऑटो में गुब्बारा मारा और पानी में घुला रंग उस पर फेंका। ऐसे में ऑटो चालक का नियंत्रण खो गया और ऑटो बीच हाइवे पर ही पलट गया। ऑटो में सवार लोगों को चोटें आई। शुक्र है कि इस दुर्घटना में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दो लोग घायल जरूर हुए।

इस पूरी घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली के दिन हाईवे पर गुब्बारा मारने से ऑटो पलटने के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में हुड़दंगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ बागपत अनुज मिश्रा के अनुसार गुब्बारा मारने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ऑटो तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं सड़क पर होली खेलने वाले दो युवक एक हाथ में गुब्बारा था तो दूसरे के हाथ में बाल्टी थी। एक ने बाल्टी में भरा रंग ऑटो पर डाला तो दूसरे ने गुब्बारा मारा। इससे ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कुछ ही दूर जाकर ऑटो बीच हाइवे पर ही पलट गया। ये देखकर दोनों हुड़दंगी घटना से नौ दो ग्यारह होते हुए दिखे। वीडियो में इसे साफ-साफ देखा जा सकता है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोबागपतउत्तर प्रदेशहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो