लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में हुआ मौत से सामना, जान जाते-जाते बची, पहाड़ से फिसला लड़की का पैर और..., देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 16, 2024 11:20 IST

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में जान गंवा देने के घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों में रील और शार्ट वीडियो से मशहूर होने की चाहत इतनी बढ़ गई है कि वो अपने-आस पास के खतरे को भी नहीं देखते।

Open in App
ठळक मुद्देViral Video: रील बनाने के चक्कर में जान गंवा देने के घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैंViral Video: हिमाचल प्रदेश के चंबा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया हैViral Video: बॉलीवुड गाने पर थिरक रही युवती अचानक से खाई में गिर गई

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में जान गंवा देने के घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों में रील और शार्ट वीडियो से मशहूर होने की चाहत इतनी बढ़ गई है कि वो अपने-आस पास के खतरे को भी नहीं देखते। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चंबा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पहाड़ों पर रील बनाने के लिए बॉलीवुड गाने पर थिरक रही युवती अचानक से खाई में गिर गई। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का है। देखा जा सकता है कि एक लड़की बॉलीवुड गाने बेपनाह प्यार है आजा..तेरा इंतजार है आजा..पर रील शूट कर रही थी। वीडियो बनाने के लिए युवती अपने दुपट्टे को दोनों हाथों से फैलाकर दौड़ने की कोशिश करती है लेकिन अचानक से पैर फिसलता है और वह खाई में गिर जाती है।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने गुस्से भरी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने कहा कि जान का क्या है..जान तो जाती रहती है, लेकिन लाइक्स बढ़ने चाहिए और फॉलोवर्स जुड़ते रहने चाहिए।  रील के चक्कर में सबसे अधिक हादसे पहाड़ों में ही होते हैं। लोगों ने इस हरकत को मूर्खता कहा।

रील बनाते समय कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं।। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की भरमार है जिसमें बिना कुछ किए मशहूर होने की चाहत लिए लोग खतरनाक तरीके से वीडियो शूट करते जान गंवा बैठे। रील के चक्कर में तो कुछ लोगों ने दूसरों की जान भी संकट में डाल दी। हाल ही में यूपी पुलिस ने एक ऐसे लड़को को पकड़ा जो रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लकड़ी, लोहे के रॉड जैसी चीजें रख देता था। वह ये सब केवल वीडियो बनाकर अपने इंस्टा और यूट्यूब चैनल पर डालने के लिए करता था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामयू ट्यूबसोशल मीडियायुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा