Viral Video: तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर डाला हाथ, फिर जो हुआ वो आपको चौंका देगा

By विनीत कुमार | Published: June 17, 2020 12:22 PM2020-06-17T12:22:24+5:302020-06-17T12:24:30+5:30

तेंदुए का ये वीडियो करीब 6 साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, एक बार फिर ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

viral video leopard reaction on scritches by man repeatedly watch | Viral Video: तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर डाला हाथ, फिर जो हुआ वो आपको चौंका देगा

तेंदुए का मजेदार वीडियो वायरल (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsतेंदुए का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पिंजरे में बंद है तेंदुआशख्स द्वारा खुद को सहलाए जाने से खुश नजर आ रहा है तेंदुआ, अपने पैरों से शख्स के हाथों को पकड़ा

जंगल में या टीवी-सिनेमा में तेंदुए का हिंसक रूप तो सभी ने देखा होगा। बाघ और शेर की तरह ही तेंदुए के पास जाने की हिम्मत केवल कुछ लोग ही कर सकते हैं। अपनी हिंसक आदतों के कारण वह सामने से भी देखने में बेहद डरावना लगता है। हालांकि, आज आप एक ऐसा प्यारा वीडियो देखेंगे जिसे देखने के साथ ही आपके चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी। 

दरअसल, क्या आपने कभी किसी तेंदुए को खेलते या इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार करते देखा है। शायद कुछ वीडियो जरूर आपने देखी भी होगी लेकिन एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखता है कि तेंदुए को सहलाने के लिए एक शख्स अपना हाछ पिंजरे में डाल देता है।

पहले तो देखते समय ऐसा लगता है कि तेंदुए जरूर झपट्टा मार सकता है। ऐसा लेकिन होता नहीं है। तेंदुए का रिएक्शन एकदम बदला हुआ नजर आता है। इसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने शेयर किया है। 

वीडियो में देखता है कि शख्स पिंजरे में हाथ डालकर तेंदुए का सिर सहलाने लगता है। तेंदुए को भी ये अच्छा लगता है। तेंदुए को इस तरह सहलाया जाना इतना अच्छा लगता है कि अपने पैरों से शख्स का हाथ पकड़ लेता है। मानो वो कहने की कोशिश कर रहा हो कि उसे अच्छा लग रहा है। ऐसा करते रहो। शख्स इसके बाद काफी देर तक उसे सहलाता रहता है।  

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 6 साल पुराना है। हालांकि, ट्विटर पर शेयर होने के बाद एक बार फिर से ये वायर हो गया है और खूब देखा जा रहा है। नेचर एंड एनिमल पेज ने इस वीडियो को 14 जून को ही शेयर किया है और अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

Web Title: viral video leopard reaction on scritches by man repeatedly watch

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे