लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दिल्ली घूमने आई विदेशी महिला की हिंदी सुन चौंक जाएंगे आप, देसी लुक में वीडियो देख यूजर्स से लुटाया प्यार

By अंजली चौहान | Updated: August 16, 2024 12:36 IST

Viral Video: महिला मूल रूप से फिनलैंड की रहने वाली है लेकिन फिलहाल भारत में रहती है।

Open in App

Viral Video: विदेशों से भारत घूमने के लिए हजारों लोग आते हैं। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में विदेशी नागरिक समृद्ध संस्कृति, इतिहास और खाने का आनंद लेते हैं। उनमें से कुछ तो जीवन भर यहीं रहना और घूमना-फिरना भी पसंद करते हैं। इसी तरह की एक महिला दिल्ली में रहती है जो वैसे तो फिनलैंड की है लेकिन उन्हें भारत से प्रेम हो गया है। अब वह दिल्ली में रह रही है और कमाल की बात तो ये है कि वह ऐसी हिंदी बोलती है जिसे सुन हर भारतीय दंग रह जाए। हाल ही में महिला का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह दिल्ली की सड़कों पर अन्य महिला से बातचीत कर रही है। वीडियो की सबसे आश्चर्यजनक और दिलचस्प बात यह है कि महिला धाराप्रवाह हिंदी बोल सकती है, जिसने नेटिजन्स को चकित कर दिया।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कैसा ओलजाक्का नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। वह मूल रूप से फिनलैंड की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में भारत में रहती है। वह अक्सर अपने वीडियो के जरिए भारत के प्रति अपने प्यार और जुड़ाव को शेयर करती है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, उन्होंने एक रील पोस्ट की, जिसमें वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की सैर करती नजर आ रही हैं। वहां, वह बाजार में कुछ लड़कियों से मिलती है और हिंदी में बातचीत करना शुरू कर देती है, जिसे देखकर लड़की हैरान रह जाती है।

वीडियो में महिला सलवार सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जो पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय लुक में हैं। वह बाजार में घूम रही थी, तभी उसकी नजर एक लड़की पर पड़ी और उसने उससे बातचीत शुरू कर दी। उसने लड़की से पूछा कि वह कैसी है और फिर बताया कि वह घूमने आई है। फिर उसने लड़की से पूछा कि क्या वह उत्तम नगर में रहती है। लड़की ने जवाब दिया कि वह अपने परिवार के साथ कुछ खरीदारी करने गई थी। उसने यह भी बताया कि वह द्वारका की तरफ रहती है। फिर कैसा ने बताया कि वह फिनलैंड से है और उसे भारत से प्यार है।

यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया और इसे 43 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इसे 2 लाख से ज्यादा लाइक भी मिले हैं। कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “प्लीज एक बार जयपुर जरूर आएं,” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “आपकी हिंदी बहुत अच्छी है मैम।” तीसरे यूजर ने लिखा, “आपके सभी वीडियो बहुत अच्छे हैं।”

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाFinlandदिल्लीहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?