लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ब्राजील के छोटे से बच्चे की फुटबॉल स्किल देखकर दबा लेंगे दांतों तले अंगुली, पेले-मराडोना से हो रही है तुलना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 10, 2022 17:13 IST

ब्राजील के एक नन्हें फुटबॉलर ने ऐसी अदा दिखाई, जिसे देखकर सभी उसकी कला के कायल हो गये। पांच साल का बच्चा जिस तरह से फुटबॉल को लेकर कलाबाजियां कर रहा है, उसे देखने के बाद बड़े-बड़े लोग हैरत में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील में पेले, रोनाल्डो से लेकर कई महान फुटबॉलर पैदा हुए हैं लेकिन पांच से इस बच्चे ने जिस तरह के फुटबॉल की जादूगरी दिखाई कि सभी हैरान हैंयही कारण है कि ब्राजील में फुटबॉल को लोगों की जीवन रेखा कहा जाता है

ब्राजील: महान खिलाड़ी पेले से लेकर रोनाल्डो, रॉबर्टो कार्लोस, कार्लोस अल्बर्टो और आज के दौर में नेमार जैसे न जाने कितने फुटबॉल खिलाड़ी ब्राजील में पैदा हुए, जिन्होंने ग्राउंड पर ऐसा खेल दिखाया, जिससे न केवल ब्राजील बल्कि पूरी दुनिया इन खिलाड़ियों पर फिदा रहती है।

ब्राजील की फुटबॉल टीम विश्व की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अब तक के सभी विश्वकप फुटबॉल में भाग लिया है। फीफा विश्व कप के इतिहास में अपना अलग मुकाम रखने वाली ब्राजील की टीम में आखिर ऐसा क्या है कि दुनिया के करोड़ों फुटबॉल प्रेमी उनके दीवाने हैं।

सोचने वाली बात है कि आखिर ऐसी क्या बात है ब्राजील की मिट्टी में वहां लगभग हर घर में फुटबॉल खेलने वाले पाये जाते हैं। ब्राजीलवासियों के बचपन से लेकर जवानी तक पहले और आखिरी प्रेम के तौर पर फुटबॉल को ही माना जाता है। यही कारण है कि ब्राजील के छोटे-छोटे बच्चे भी उसी शिद्दत से फुटबॉल खेलते हैं, जैसा की वहां के युवा खेलते हैं। 

कुछ उसी तरह का नजारा उस समय पेश आया, जब ब्राजील के एक नन्हें फुटबॉल जादूगर ने ऐसी अदा दिखाई, जिसे देखकर सभी उसकी कला के कायल हो गये। पांच साल का बच्चा जिस तरह से फुटबॉल को लेकर कलाबाजियां कर रहा है, उसे देखने के बाद बड़े-बड़े लोग हैरत में हैं। 

बीते 8 जुलाई को सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तानसु येन नाम के एक यूजर ने उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "ब्राजील में एक ऐसी फुटबॉल बनी है जो जमीन से उठने के बाद जमीन पर नहीं गिरती है।"

इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 22 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को रिट्विट किया है और ढ़ाई हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है।

टॅग्स :BrazilFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो