लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः लात-घूसे, डंडे से एक-दूसरे पर हमला करती दिखीं स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां, वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: May 18, 2022 10:54 IST

छात्राओं के दो गुटों के बीच हो रहे इस झगड़े की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि लड़ाई दो स्कूलों के बीच जैसी थी।

Open in App
ठळक मुद्देये लड़कियां बेंगलुरु के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल की बताई जा रही हैं  वीडियो में लड़कियों की चीख-पुकार सुनी जा सकती हैस्कूल के अधिकारियों ने न तो लड़ाई में हस्तक्षेप किया और न ही कोई बयान जारी किया

बेंगलुरुः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राएं एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं। वीडियो बेंगलुरु स्थित बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल के सामने का बताया जा रहा है।  एक-दूसरे पर हमला करतीं लड़कियों में कुछ स्कूल के यूनिफॉर्म में हैं तो कुछ कैजुएल ड्रेस में हैं। 

छात्राओं के दो गुटों के बीच हो रहे इस झगड़े की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि लड़ाई दो स्कूलों के बीच जैसी थी। ये लड़कियां बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल की बताई जा रही हैं। वायरल वीडियो में लड़कियों को एक दूसरे को थप्पड़ मारते और एक दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है। एक लड़की को दूसरों को पीटने के लिए डंडा निकालते हुए देखा जा सकता है। मौके पर कुछ लड़के भी मौजूद थे जो बीच बचाव कर रहे थे।

वायरल वीडियो से स्पष्ट है कि लड़ाई काफी देर तक जारी रही। वीडियो में लड़कियों की चीख-पुकार सुनी जा सकती है। कुछ लोगों ने उन्हें लड़ाई से अलग करने की कोशिश की। एक अलग एंगल से लिए गए वीडियो में एक लड़की को कुछ चोट लगती दिख रही है। लड़कियां एक-दूसरे को धक्का दे रही हैं। एक दृश्य में एक लड़की दूसरी को धक्का देकर बेसमेंट में गिरा देती है। कुछ लड़कियां सामने खड़ी वैन से निकलती और लड़ती दिख रही हैं।

उधर,  स्कूल के अधिकारियों ने न तो लड़ाई में हस्तक्षेप किया और न ही कोई बयान जारी किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस झगड़े को लेक कई टिप्पणियां कीं है। कथित तौर पर विवाद में भाग लेने वाली एक छात्रा के संदेश के स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि रचना नामक एक दोस्त ने उसे बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल जाने के लिए एक लड़की को मारने के लिए कहा था, जिसके साथ उसे (रचना) कुछ समस्या थी।

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…