घर के बाथरूम में निकला विशाल सांप, फिर इस शख्स ने हाथ से पकड़कर बाहर निकाला, देखें वीडियो
By विनीत कुमार | Published: June 21, 2020 11:51 AM2020-06-21T11:51:00+5:302020-06-21T11:51:00+5:30
भारत समेत पूरी दुनिया में सांप और अजगर पाये जाते हैं। कई बार तो इनसे जुड़े वीडियो भी डराने वाले होते हैं। आज ऐसा ही एक वीडियो आपके सामने हैं जहां एक बाथरूम में सांप निकल आता है।
कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिन्हें सांपों से डर नहीं लगता होगा। लगे भी क्यों ना! ऐसे में कल्पना कीजिए अगर आपके बाथरूम में ही सांप निकल आया तो क्या होगा। जाहिर है डर के मारे हालत खराब हो जाएगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां बाथरूम में घुसे डायमंड पायथन को एक शख्स ने बड़े आराम से बाहर निकाल दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं।
इस वीडियो को एबीसी न्यूज ने शेयर किया है और अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज इसे मिल चुके हैं। कई लोग इसे जहां बहादुरी का काम बता रहे हैं तो कई ऐसे भी लोग हैं जो ऐसे वीडियो को देखना नहीं चाहते। दरअसल, वे वीडियो में भी अजगर को देखकर अपना डर जता रहे हैं। साथ ही वीडियो को डिलीट करने की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, कई लोग इस शख्स की कोशिश को 'क्रेजी' भी बता रहे हैं।
बाथरूम में निकला सांप, शख्स ने हाथ से पकड़कर हटाया
ऑस्ट्रेलिया से आए इस वीडियो को आप भी देखिए। इस वीडियो में दिखता है कि एक लंबा-चौड़ा अजगर सिंक में है। वहीं, एक शख्स वहां मौजूद घरवालों से बात करते हुए आराम से इसे पकड़ता है और एक थैले में डाल देता है। ये शख्स इस काम को बेहद आसानी से अंजाम देता है और परेशान या डरा भी नजर नहीं आ रहा है। वहां कुछ और लोग भी हैं जिनके बात करने और एक कुत्ते की भौंकने की आवाज आती रहती है।
Watch how calm this man is removing a giant diamond python from an Australian resident's sink. https://t.co/62QQxN8ktqpic.twitter.com/dtWZPtNvkI
— ABC News (@ABC) June 19, 2020
इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि अगर मैं इस सांप को पकड़ने की कोशिश करता तो कुछ ऐसा होता।
Me if I tried to catch it pic.twitter.com/RKfkr9kuol
— Facu Martins (@FacundoMartins) June 19, 2020
एक शख्स ने तो मजेदार ट्वीट कर वीडियो को ही डिलीट करने के लिए कहने लगा। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि अजगर ज्यादा आक्रामक नहीं होते। इसलिए उसे हटाने में आसानी हुई। जो भी हो ये वीडियो देखने में तो काफी डरावना लग ही रहा है।
— Serkan Gurkan (@SarpBKS) June 19, 2020
कुछ लोगों ने इस शख्स के काम को क्रेजी भी कहा तो वहीं कुछ लोगों को ये अजगर काफी खूबसूरत लगा।
Dead on sight.... he is crazy
— MM (@THISLIFE31) June 19, 2020
Beautiful animal.
— BrokenWench_58 (@Brokenwench_FL) June 19, 2020
— Smitty (@Brucesmitty79) June 19, 2020