लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जमानत पर छूटे बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों का माला पहनाकर हुआ जोरदार स्वागत, जय श्री राम के भी लगे नारे

By स्वाति सिंह | Updated: August 26, 2019 09:49 IST

बुलंदशहर हिंसा: पिछले साल दिसंबर में बुलंदशहर में स्याना इलाके के चिंगरावठी क्षेत्र में कथित गोकशी को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा हुई थी। मामले में यूपी पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें से 6 आरोपी शनिवार को ही जेल से बेल पर छूट कर बाहर आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर हिंसा के आरोपियों का जेल के बाहर माला पहनाकर हुआ स्वागतशनिवार को बेल पर रिहा हुए हैं 6 आरोपी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा के आरोपी जब बेल पर जेल से बाहर आए तो जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें जेल के बाहर फूलों की माला भी पहनाई गई।  

पिछले साल तीन दिसंबर को बुलंदशहर में स्याना इलाके के चिंगरावठी क्षेत्र में कथित गोकशी को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा हुई थी। इस दौरान गोली लगने के कारण पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (44) मारे गए थे। इस हिंसा में एक आम नागरिक सुमीत कुमार (20) की भी मौत हो गई थी। 

जिसके बाद स्याना पुलिस थाने में 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में यूपी पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें से 6 आरोपी आरोपी जीतू फौजी, शिखर अग्रवाल, हेमू, उपेंद्र सिंह राघव, सौरव और रोहित राघव शनिवार को कोर्ट से बेल लेकर जेल से बाहर आए। 

जैसे ही ये लोग जेल से बाहर निकले तभी भारत माता की जय, वन्दे मातरम और जय श्री राम के नारे लगने लगे। इस घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपियों को फूलों की माला पहनाई गई है।

बता दें कि पिछले हफ्ते ही बुलंदशहर हिंसा में मारे गये एक इंस्पेक्टर का सरकारी मोबाइल फोन मुख्य आरोपी के घर से बरामद किया गया। हालांकि आरोपी प्रशांत की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस मोबाइल अपने साथ लाई थी और प्रशांत के कमरे से झूठी बरामदगी दिखा दी। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो