लाइव न्यूज़ :

वीडियो: BJP नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की फिसली जुबान, बीजेपी के बजाय कांग्रेस के लिए मांगे वोट

By स्वाति सिंह | Updated: November 1, 2020 18:15 IST

49 वर्षीय सिंधिया 2002 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 18 साल बाद उन्होंने इसी साल मार्च में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद, कांग्रेस के 22 विधायक भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये थे, जिनमें से अधिकांश सिंधिया समर्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया की एक चुनावी रैली के दौरान भाषण देते हुए जुबान फिसल गई उन्होंने मध्य प्रदेश में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में गलती से लोगों से अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस को वोट देने को कहा।

भोपाल: भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक चुनावी रैली के दौरान भाषण देते हुए जुबान फिसल गई और उन्होंने मध्य प्रदेश में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में गलती से लोगों से अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस को वोट देने को कहा। सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह ग्वालियर जिले की डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के पक्ष में शनिवार को रैली के दौरान कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सिंधिया यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘हाथ उठाकर हमें विश्वास दिलाओ, (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह (चौहान) और हमें। मेरी डबरा की जनता, मेरी जानदार एवं शानदार जनता, मुट्ठी बांधकर विश्वास दिलाओ कि तीन तारीख को हाथ के पंजे पर बटन दबेगा।’’ हालांकि, गलती का एहसास होने पर भाजपा नेता ने तुरंत इस वाक्य में संशोधन किया और लोगों से भाजपा के कमल चिन्ह को वोट देने की अपील की।

इस गलती पर कांग्रेस ने सिंधिया पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो अपलोड कर लिखा, ‘‘सिंधिया जी, मध्यप्रदेश की जनता विश्वास दिलाती है कि तीन तारीख़ को (ईवीएम पर) हाथ के पंजे वाला बटन (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) ही दबेगा।’’ इस बारे में संपर्क किए जाने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह की गलती किसी भी व्यक्ति द्वारा हो सकती है। चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘उनकी (सिंधिया) जुबान फिसल गई थी और यह किसी के साथ भी हो सकता है। गलती का एहसास होने पर सिंधिया ने तुरंत इसमें सुधार किया। हर कोई जानता है कि वह भाजपा के नेता हैं।’’

49 वर्षीय सिंधिया 2002 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 18 साल बाद उन्होंने इसी साल मार्च में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद, कांग्रेस के 22 विधायक भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये थे, जिनमें से अधिकांश सिंधिया समर्थित थे। इन विधायकों के त्यागपत्र देने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होंगे। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल