लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भोपाल के फैजल ने HC के आदेश पर 21 बार बोला 'भारत माता की जय', हरदफा तिरंगे को भी देता रहा सलामी

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2024 15:41 IST

फैजल निसार उर्फ ​​फैजान नाम के इस व्यक्ति ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप जबलपुर पुलिस थाने के बाहर राष्ट्रीय ध्वज के सामने 21 बार 'भारत माता की जय' का नारा लगाया।

Open in App

भोपाल: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपी एक व्यक्ति ने मंगलवार को जबलपुर में अपनी जमानत शर्तों के तहत 'भारत माता की जय' का नारा लगाया और तिरंगा को सलामी दी। फैजल निसार उर्फ ​​फैजान नाम के इस व्यक्ति ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप जबलपुर पुलिस थाने के बाहर राष्ट्रीय ध्वज के सामने 21 बार 'भारत माता की जय' का नारा लगाया।

जानकारी के अनुसार, भोपाल निवासी फैजान पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने का आरोप था। उसके खिलाफ मिसरोद थाने में आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे 17 मई 2024 को गिरफ्तार किया गया था। 17 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डी.के. पालीवाल ने फैजान को जमानत की शर्तों के तहत 21 बार 'भारत माता की जय' बोलने और तिरंगे को सलामी देने का आदेश दिया। 

अन्य शर्तों में यह भी शामिल है कि केस सुलझने तक उसे हर महीने के पहले और आखिरी मंगलवार को पुलिस स्टेशन जाना होगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, फैजान को पुलिस स्टेशन के बाहर तिरंगे को सलामी देते और 21 बार 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हुए देखा गया। वीडियो में उसे पुलिस सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए दिखाया गया है।

टॅग्स :हाई कोर्टMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल