लाइव न्यूज़ :

वाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 17:46 IST

Valmiki Tiger Reserve: वीटीआर में बाघ के मौत की सिर्फ पहली घटना नहीं है। इसी साल तीन बाघ अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी वन विभाग की ओर से बुधवार को दी गई है।बाघ रोज पानी पीने के लिए आता था।बिहार के वीटीआर में बाघों की संख्या सबसे ज्यादा है।

पटनाः बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। जंगल का सबसे शानदार शिकारी इस बार खुद शिकार बन गया। दरअसल, जंगल का सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी माने जाने वाला बाघ इस बार खुद एक मगरमच्छ का शिकार हो गया। यह जानकारी वन विभाग की ओर से बुधवार को दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला त्रिवेणी कैनाल इलाके का है, जहां एक बाघ रोज पानी पीने के लिए आता था। घटना वाले दिन भी वह उसी तरह पानी पीने के लिए कैनाल में उतरा, लेकिन इस बार पानी के अंदर उसका सामना एक छिपे हुए खतरे से हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाघ पानी में गया, पहले से छिपे मगरमच्छ ने जंगल के शिकारी पर हमला कर दिया।

उसके अपने जबड़े में जकड़ लिया और गहरे पानी में ले गया। जब तक वन विभाग को बाघ और मगरमच्छ के बीच हुई भिड़ंत की जानकारी मिली, तब-तक सब खत्म हो चुका था। वन विभाग का कहना है कि घंटों की मशक्कत के बाद जो मिला, वो सिर्फ बाघ के क्षत-विक्षत अवशेष थे। बाघ के मृत शरीर की हालत इतनी खराब थी कि जिसने भी देखा वह सिहर गया।

बाघ के शरीर के चिथड़े और मांस के टुकड़े ही कलेक्‍ट किए जा सके। वन विभाग का कहना है कि बाघ पर मगरमच्छ का ये हमला वाकई चौंकाने वाला है। बता दें कि वीटीआर में बाघ के मौत की सिर्फ पहली घटना नहीं है। इसी साल तीन बाघ अपनी जान गंवा चुके हैं। वीटीआर में लगातार बाघों की मौत चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि बिहार के वीटीआर में बाघों की संख्या सबसे ज्यादा है।

जिसकी वजह से ये अवैध शिकारियों और बाघों के अंगों की तस्करी करने वालों के निशाने पर भी है। वहीं, दूसरी ओर बाघों की बढ़ती संख्या के बीच जंगल में मनुष्‍यों की बढ़ती आबादी भी बाघों के लिए खतरा बन रही है। इसी साल जनवरी में एक बाघ की करंट लगने से मौत हुई थी। दूसरा हाल ही में एक किशोर बाघिन की रेस्क्यू के दौरान गिरने से जान गई और अब मगरमच्छ के हमले में बाघ की मौत हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस समय रिजर्व में टाइगर काउंटिंग चल रही है। ऐसे में लगातार हो रही मौतें वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े कर रही हैं। क्या टाइगर अब अपने ही घर में सुरक्षित नहीं? इस घटना ने जंगल और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारों का मानना है कि जंगल में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उनका मूवमेंट भी बढ़ा है, जिससे वे नए और खतरनाक इलाकों में पहुंच रहे हैं। वहीं, मानव बस्तियों का बढ़ता दबाव और अवैध गतिविधियां भी खतरा पैदा कर रही हैं।

टॅग्स :बिहारPoliceForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…