लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सैफई पीजीआई में डॉक्टर की बर्बरता, मरीज के साथ मारपीट और गाली- गलौज; घटना कैमरे में कैद

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 11:09 IST

यूपी के सैफई मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ डॉक्टर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क गया।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी का मरीजों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डॉक्टर मरीज के साथ गाली-गलौज कर रहा है और वह मरीज को थप्पड़ भी मार रहा है।

इस घिनौनी घटना का वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स डॉक्टर की इस हरकत को लेकर कड़ी निंदा कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला सैफई मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो विभाग की यूनिट 2 का है।

जहां दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर दो अलग-अलग वायरल वीडियो में गरीब मरीजों के साथ थप्पड़बाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सैफई से दो वीडियो वायरल हुए है जिसमें से एक 10 जुलाई का है और दूसरा 11 जुलाई का है। जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है, डॉक्टर मरीज के पास जाता है और उसे थप्पड़ मारता है।

उसे वार्ड के अंदर मरीज को गाली देते हुए भी सुना गया है, जबकि मरीज बिस्तर पर है। बाद में, यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि अस्पताल का सहायक स्टाफ डॉक्टर को उसकी गलती समझाने की कोशिश करता है, हालांकि, वह अपने कृत्य पर खेद व्यक्त नहीं करता है।

डॉक्टर को अस्पताल के कर्मचारियों से यह कहते हुए सुना जाता है कि उसने मरीज को बार-बार अपनी गलतियाँ न दोहराने की चेतावनी दी थी लेकिन मरीज उसकी सलाह पर ध्यान नहीं दे रहा था जिसके बाद उसने मरीज को थप्पड़ मार दिया। 

वीडियो में एक सहायक स्टाफ सदस्य भी डॉक्टर से कहता है कि वह मरीज को थप्पड़ मारने के बजाय वरिष्ठों को सूचित कर सकता था। एक व्यक्ति को डॉक्टर से यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उसने जो किया वह गलत था।

इस पर डॉक्टर भड़क जाता है और व्यक्ति को कुछ न कहने की सलाह देता है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद लोग डॉक्टर की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो अस्पताल के शीर्ष अधिकारियों तक भी जा पहुंचा। 

डीन ने घटना का संज्ञान लिया

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के डीन ने वीडियो पर संज्ञान लिया है। डीन ने वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर के खिलाफ आंतरिक जांच बैठा दी और रिपोर्ट में घटना पर प्रकाश पड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई करेगा। अस्पताल के कुलपति डॉक्टर प्रभात ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो