लाइव न्यूज़ :

Video: ऐसे हुई शराबी की धुलाई, पेड़ से बांधा और फिर... देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 16:17 IST

Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक शख्स को एक पेड़ पर रस्सी से बांध दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं ने शराबी को पेड़ से बांधा महिलाओं ने शराबी की पिटाई कर दी शराबी के चलते किसान परिवार था परेशान

Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक शख्स को एक पेड़ पर रस्सी से बांध दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स को बांधा गया है वह शराब का आदी है। शराब पीकर लोगों की शांति भंग करता था। जिससे तंग आकर उसे पेड़ से बांधा गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और कुछ की गिरफ्तारी भी हुई।

यहां का है मामला

खबरों के अनुसार, वायरल वीडियो अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव की है। इस गांव के किसान परिवार में रहने वाला युवक नशे का आदी है, जब तक उसे नशा नहीं मिलता वह चैन से नहीं बैठता और जब नशा कर लेता है तो किसी को शांति से रहने नहीं देता। उसके इसी नशे के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद भी युवक के बर्ताव में सुधार नहीं हुआ। अब नशा करके वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान करने लगा।

दूसरी तरफ दूसरे लोगों पर भी कभी ईंट तो कभी किसी और चीज से हमला करता था। खबरों के अनुसार, बीते दिनों पहले उसने परिवार के बच्चों पर ब्लेड से हमला किया। जब इसका विरोध किया तो खुद को वह ब्लैड मारकर जख्मी करने लगा। नशे में उसने ईंट को सिर पर मारी। जब इसे समझाने के लिए ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें धमकाने लगा और ईंट से वार किया। 

इसलिए पेड़ से बांध दिया

शराबी के लगातार खराब हो रहे बर्ताव के चलते ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया। जिससे वह किसी को चोट न पहुंचाए। वहीं, खबरों के अनुसार, महिलाओं ने उसे पीटा भी। इसी दौरान किसी ने शराबी की वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमरोहासोशल मीडियाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो