लाइव न्यूज़ :

यूपीः विधानसभा के बाहर महिला ने क्यों पढ़ी नमाज, तस्वीर वायरल होने पर जानें क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: March 29, 2023 10:28 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, उज्मा परवीन ने नमाज विधानसभा के बाहर और बाबूभवन के पास चबूतरे पर पढ़नी पढ़ी। उन्होंने कहा कि मैं बॉर्डर पर अपने देश के लिए लड़ने जाती वहां भी नमाज का वक्त होता तो मैं नमाज जरूर पड़ती। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विस के बाहर महिला के नमाज पढ़ने की मंगलवार तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।नमाज पढ़ने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता और एआइएमआइएम की नेता सय्यद उज्मा परवीन थीं।उन्होंने कहा, मकसद किसी धर्म को चोट पहुंचाना या विवाद करना नहीं मैं रोजे से थी और मेरी असर की नमाज कजा हो रही थी।

लखनऊः यूपी विधानसभा के बाहर एक महिला के नमाज पढ़ने की मंगलवार तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई। दरअसल वह तस्वीर सामाजिक कार्यकर्ता और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की नेता सय्यद उज्मा परवीन की थी जिसे उन्होंने अपने ट्विटर खाते से साझा किया था।

तस्वीर साझा करते हुए परवीन ने लिखा कि लखनऊ विधानसभा के सामने असर की नमाज अदा की जो यह कहते हैं हमारी नमाज पर पाबंदी लगा देंगे तो हम भी अपने हिंदुस्तान की हर सरजमीन पर नमाज पढ़कर दिखा देंगे। हमारा देश आजाद है इसीलिए मुझे आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है।

परवीन के यह तस्वीर साझा करने के बाद देखते-देखते सुर्खियों में आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो  उज्मा परवीन ने एक पोस्ट लिखा अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मकसद किसी धर्म को चोट पहुंचाना या विवाद करना नहीं मैं रोजे से थी और मेरी असर की नमाज कजा हो रही थी। मैंने नमाज अदा की मेरे हिंदुस्तान की सर जमीन आजाद है इसलिए मैंने अपनी नमाज अदा की। परवीन ने कहा कि मैं बॉर्डर पर अपने देश के लिए लड़ने जाती वहां भी नमाज का वक्त होता तो मैं नमाज जरूर पड़ती। 

 परवीन ने कहा कि उन्होंने ऐसा कर कोई गुनाह नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उज्मा परवीन ने नमाज विधानसभा के बाहर और बाबूभवन के पास चबूतरे पर पढ़नी पढ़ी। उधर, लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने तस्वीर को लेकर मंगलवार बयान दिया कि फोटो कब की है, किस जगह और किस परिस्थिति में ऐसा किया गया, ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

 

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो