लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार से नाराज हुए 'राम'; मोमबत्ती जलाकर रामलीला के मंच पर किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 14:10 IST

कलाकार ने योगी सरकार से गुजारिश करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार जल्दी ही बिजली की सुविधा मुहैया कराए नहीं तो रामलीला बाधित हो सकती है। कहा कि सरकार यहां की समिति की मांगों को पूरा करे।

Open in App
ठळक मुद्देराम बने कलाकार ने आगे कहा कि हम जेनरेटर भी रोज नहीं चला सकते हैंडीजल की महंगाई की वजह से समिति के लोग जेनरेटर नहीं चला पा रहे हैं

मुरादाबादः इस वक्त उत्तर प्रदेश के कई जिले बिजली की संकट से जूझ रहे हैं। नवरात्र का समय चल रहा है और जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है, लिहाजा उन्हें भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा रहा है। मुरादाबाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ। वहां की रामलीला समिति बिजली कटौती से परेशान हो चुकी है। बात एक दिन की हो तो चल जाए लेकिन ऐसा कुछ दिनों से लगातार हो रहा है। इसी वजह से रामलीला के कलाकारों ने योगी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मोमबत्ती लेकर प्रदर्शन किया।

इस बीच घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें राम का किरदार कर रहे एक कलाकार ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं होता था। कलाकार ने कहा कि इस बार नगर निगमवालों ने बिजली की सुविधा नहीं दी है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं है इसलिए मोमबत्ती लेकर रामलीला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कलाकार ने योगी सरकार से गुजारिश करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार जल्दी ही बिजली की सुविधा मुहैया कराए नहीं तो रामलीला बाधित हो सकती है। कहा कि सरकार यहां की समिति की मांगों को पूरा करे। वे चंदा जुटा कर सबकुछ करते हैं। और चंदा भी ज्यादा इकट्ठा नहीं हो पाता। राम बने कलाकार ने आगे कहा कि हम जेनरेटर भी रोज नहीं चला सकते हैं क्योंकि तेल बहुत महंगा और चंदा कम मिलता है।

वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। रवीश कुरैशी (@RavishQurashi9) टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि अब तो मान जाओ योगी जी, भगवान राम परेशान हो गए हैं। आरएलडी के नेता प्रशांत कनौजिया ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यही तो राम राज्य है, जहां राम, सीता और लक्ष्मण जी खुद प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं आती।

वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने वीडियो साझा करते हुए लिखा- सचमुच कलयुग है। यूपी के स्वनामधन्य राम राज्य में बिजली के लिए स्वंय राम कैंडल लाइट प्रदर्शन कर रह हैं। रामलीला के कलाकारों का दर्द सुनिए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारRamlila Committeeयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो