लाइव न्यूज़ :

योगी राज में मिड-डे मील के नाम पर बच्चों को दी जा रही है नमक रोटी, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में प्रशासन

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 23, 2019 12:07 IST

मिड-डे मील में लापरवाही: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक राज्य भर में 1.5 लाख से अधिक विद्यालयों में मिड-डे मील मिला दिया जा रहा है। जिसमें दाल-रोटी, चावल और हरी सब्जी शामिल है। यूपी सरकार का लक्ष्य है कि मिड-डे मील का लाफ राज्य में तकरीबन एक करोड़ से अधिक बच्चों को मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमिड-डे मील में लापरवाही की जांच कर स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद योगी सरकार की आलोचना की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक प्राथमिक स्‍कूल में  मिड-डे मील के नाम पर तकरीबन 100 बच्चों को नमक रोटी दी जा रही है।बच्चों को नमक रोटी दिने जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद मिर्जापुर प्रशासन हरकत में आया है। मामले की जांच करते हुये स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मिड-डे मील की शुरुआत इसलिए की गई थी कि ताकी स्कूल के बच्चों को संतूलित आहार मिल सके। 

बच्‍चों को नमक बांटने की घटना मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्‍लॉक के सियूर प्राथमिक स्कूल में हुई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे जमीन पर बैठकर रोटी नमक खाते हुये दिख रहे हैं। उनके हाथों में रोटी है और थाली में सिर्फ नमक। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि इस स्कूल में ज्यादातर दिन बच्चों को या तो रोटी नमक दिया जाता है या फिर नमक चावल। 

मिड-डे मील में लापरवाही के लिए दो शिक्षकों को किया गया निलंबित

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि मिड-डे मील के डाइट के मुताबिक इस स्कूल में कभी भी खाना नहीं आता है। नाही स्कूल में दूध आता है और ना ही हरी सब्जियां और फल आता है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुये जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बच्‍चों को नमक और रोटी बांटने के आरोपी शिक्षकों मुरारी और अरविंद त्रिपाठी को सस्‍पेंड कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा- राज्य भर में 1.5 लाख से अधिक स्कूलों में दिया जा रहा है मिड-डे मील

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक राज्य भर में 1.5 लाख से अधिक प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में मिड-डे मील मिला दिया जा रहा है। एक करोड़ से अधिक बच्चों को योजना का लाभ दिया जाना है।

क्या है मिड-डे मील योजना 

मिड-डे मील केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मिड-डे मील सरकारी स्कूलों में बच्चों को एक वक्त का दोपहर का खाना दिया जाता है। मिड-डे मील का डाइट इस तरह तैयार किया गया है, जो कि एक बच्चे के लिए  संतूलित आहार है। जिसमें सारे पोषक पदार्थ का ध्यान रखा गया है।  यह योजना पूरे देश के सरकारी स्‍कूलों में चल रही है। मिड-डे मील के चार्ट के मुताबिक बच्चों को हफ्ते में एक दिन फल और दूध दिया जाना होता है। इसके अलाना पनीर, सोयाबीन जैसी चीजें  सब्जियों में शामिल करने का भी प्रावधान है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमिड डे मीलमिर्जापुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए