यूपी के इस जिले में सड़क पर लाइव बर्थडे पार्टी, केक काटने के लिए चलाई गई गोली, वीडियो वायरल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 2, 2019 01:01 PM2019-08-02T13:01:49+5:302019-08-02T13:01:49+5:30
बागपत पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली बागपत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स केक काटने के लिए बंदूक से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर सरेआम केक रखा हुआ है और केक काटने से पहले हाथ में शख्स देसी कट्टा लेता है। इसके बाद उसके साथी 'हैप्पी बर्थडे टू यू' सॉन्ग गाते है और फिर वह केक पर गोली चला ते हैं। ये वीडियो बुधवार(31 जुलाई) की है।
लाइव बर्थडे।। बागपत में फायरिंग कर काट केक@bptpolice@igrangemeerut@Uppolicepic.twitter.com/j9QGVmXW62
— Shadab Rizvi (@ShadabNBT) July 31, 2019
ये वीडियो यूपी के बागपत जिले स्थित सरूरपुर खेरकी गांव का है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आईजी रेंज मेरठ ने बागपत पुलिस को निर्देश दिये हैं कि इस वीडियो पर सख्त से सख्त कार्रावाई करे।
@baghpatpolice Kindly look into it and take necessary action
— IG RANGE MEERUT (@igrangemeerut) July 31, 2019
बागपत पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली बागपत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये तलाश की जा रही है।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली बागपत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
— Baghpat Police (@baghpatpolice) July 31, 2019
बता दें कि भारत में उत्तर प्रदेश लाइसेंस बंदूक रखने वाला सबसे बड़ा राज्य है। जिसमें सबसे ज्यादा लखनऊ में हथियार रखने वाले लोग हैं। लखनऊ में 53 हजार 33 बंदूक धारी लोग हैं। वहीं आगरा 47 हजार 102 के साथ राज्य में दूसरे नंबर पर बंदूक रखने वाला शहर है।