लाइव न्यूज़ :

UP: कानपुर में सड़क पर लड़कियों को बुरी तरह पीटने वाली घटना का वीडियो वारयल, लोगों ने महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 11:24 IST

वीडियो में तीन लड़कियां पुलिस चौकी के अंदर भी जाती दिख रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस चौकी से बाहर निकलने के बाद लड़कियों ने कहा, उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा है.इस वीडियो को पत्रकार सौरभ त्रिवेदी ने पोस्ट किया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्विटर पर पत्रकार सौरभ त्रिवेदी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लड़कियों के साथ रात में बर्बरता के वाकये की बात सामने आई है। पत्रकार सौरभ त्रिवेदी ने ट्विटर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, तीन लड़कियों को कार से खींचकर सड़क के बीच में एक ग्रुप द्वारा मारा-पीटा गया। ये घटना आनंदपुरी पुलिस स्टेशन के नजदीक घटित हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग करते हुए महिला सुरक्षा पर सवाल उठाया।

125 सेकेंड के इस वीडियो में पहले लड़कियों के रोने की आवाज आ रही है। शुरुआत में लड़कियां कह रही हैं बहुत भारी पड़ेगा, लड़कियों पर हाथ उठा रहे हो। वीडियो में लड़कियों के रोने की आवाज आ रही है। कुछ लड़के महिलाओं के बाल खींचते दिख रहे हैं। इसके बाद लड़कियां आदर्श पुलिस स्टेशन भी अंदर जाती दिख रही हैं। वीडियो एक लड़की रोती हुई कह रही है कि उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा है।  लड़की कह रही है कि उनकी गाड़ी आपस में टकरा गई थी। इस घटना का असर लड़की के चेहरे साफ दिख रहा है, उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही थी। लड़की का कहना है कि जिन्होंने मारपीट की वो आस-पास के ही रहने वाले हैं। पत्रकार सौरभ त्रिवेदी के अनुसार यह घटना लड़कियों के कार द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर लगने के बाद शुरू हुई।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो