लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का दावाः कैंसर की दवाओं में इस्तेमाल होता है गौमूत्र, आयुष मंत्रालय कर रहा है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2019 13:11 IST

अश्विनी चौबे श्री रामकृष्ण अस्पताल में 'कैंसर के खिलाफ जंग अभियान का उद्घाटन करने आये थे। चौबे के इस बयान पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअश्विनी चौबे ने कहा कि आयुष मंत्रालय गौमूत्र पर गंभीरता से काम कर रहा है।चौबे बोले- कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों की दवाओं में भी गौमूत्र का इसका इस्तेमाल होता है।

मोदी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों की दवाओं में गौमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय गौमूत्र पर गंभीरता से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, 'गौमूत्र का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को बनाने में होता है। यहां तक की कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों की दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है।' उन्होंने कहा कि सरकार गायों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए काम कर रही है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां दुनिया के सामने चुनौती हैं। हम इसे पूरी तरह से ठीक करने का दावा तो नहीं कर सकते लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश 2030 तक गैर-संचारी रोग से मुक्त होना चाहता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय कैंसर को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में शामिल करने के लिए अध्ययन कर रहा है।

अश्विनी चौबे श्री रामकृष्ण अस्पताल में 'कैंसर के खिलाफ जंग अभियान का उद्घाटन करने आये थे। चौबे के इस बयान पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

अशरफ हुसैन ने ट्विटर पर लिखा, 'बताइये ऐसे ऐसे लोग सरकार में बैठे हुए हैं।' मिर्जा शहनवाज ने लिखा कि भारत मे राजनीति करने के लिये कुछ भी फेक दो काम बन जाएगा। कई यूजर्स ने चौबे के बयान का समर्थन करते हुए उम्मीद भी जताई है।

टॅग्स :कैंसरगाय
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो