लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा को 'जलियांवाला बाग' जैसा बताकर उद्धव ठाकरे सोशल मीडिया पर घिरे, लोगों ने कहा- 'अब तो दिमाग लगाकर बोलिए...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2019 13:20 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। कई यूजर हैशटैग "Jallianwala Bagh" के साथ उद्धव ठाकरे की आलोचना कर रहे हैं।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। जामिया हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जामिया मिलिया इस्लामिया में जो हुआ, वह जलियांवाला बाग जैसा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवाओं में बम जैसी ताकत होती है, उन्हें मत भड़काएं। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे छात्रों के साथ ऐसा कोई काम नहीं करे। प्रदर्शन का समर्थन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी करते नजर आए। उद्धव ठाकरे अपने इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उद्धव ठाकरे को इस बयान के लिए ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे है कि उद्धव ठाकरे ने जलियांवाला बाग त्रादसी में शहीद भारतीयों का अपमान किया है। 

यहां देखें :- CAA Delhi Protest Photos: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, कल हुआ था हिंसक प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

पत्रकार स्मिता प्रकाश ने लिखा है,  कैप्टन अमरिंदर सिंह ( पंजाब के सीएम) प्लीज माननीय सीएम को अमृतसर आमंत्रित कीजिए और उन्हें उसे जलियांवाला बाग ले जाएं और उससे जुड़े इतिहास के बारे में उनको बताएं।

कई यूजर हैशटैग "Jallianwala Bagh" के साथ उद्धव ठाकरे की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उद्धव ठाकरे जी आप सीएम हैं, अब आपको दिमाग का सहारा लेकर बोलना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा, दिल्ली के विरोध का जलियांवाला बाग हत्याकांड से तुलना करना शहीदों और भारतीय लोकतंत्र का अपमान है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

जलियांवाला बाग का इतिहास

अमृतसर के जलियांवाला बाग में बैसाखी के दौरान 13 अप्रैल 1919 को यह नरसंहार हुआ था जब ब्रिटिश भारतीय फौज के सैनिकों ने कर्नल रेगीनाल्ड डायर की कमान में वहां स्वतंत्रता की मांग के लिए जुटे लोगों पर गोलियां चलवा दी थी। इस जनसंहार में कई लोग मारे गए थे जबकि कई घायल हो गए थे। 

जामिया हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार, कोई छात्र शामिल नहीं

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है। विश्वविद्यालय रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी जिसमें चार डीटीसी बसों, 100 निजी वाहनों और 10 पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो