लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास में दो सहेलियों ने रचाई शादी, पुलिस के समझाने पर गईं घर, लेकिन इस जिद पर अड़ीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2023 15:05 IST

पुलिस के अनुसार दोनों सहेलियों ने पिछले दिनों घर वालों की मर्जी के खिलाफ भलूनी भवानी धाम में जाकर शादी कर ली। घरवालों को इस बात की जानकारी तब मिली, जब दोनों ने शादी के बाद इसकी सूचना सूर्यपुरा थाने को दी।

Open in App
ठळक मुद्देरोजतास जिले में दो सहेलियों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली।एक लड़की बीए पार्ट दो और दूसरी ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की है।

पटना। बिहार के रोजतास जिले में दो सहेलियों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। पुलिस के अनुसार एक लड़की बीए पार्ट दो और दूसरी ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की है। दोनों साथ रहकर पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गईं। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।

पुलिस के अनुसार दोनों सहेलियों ने पिछले दिनों घर वालों की मर्जी के खिलाफ भलूनी भवानी धाम में जाकर शादी कर ली। घरवालों को इस बात की जानकारी तब मिली, जब दोनों ने शादी के बाद इसकी सूचना सूर्यपुरा थाने को दी। थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि परिजनों को थाने बुला दोनों सहेलियों को समझा-बुझाकर माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है।

 थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को दोनों लड़कियां अचानक अपने-अपने घर से गायब हो गई थीं। बुधवार की शाम जब दोनों लौटी तो परिजनों को बताया कि हमने शादी कर ली है। यह बात सुनकर परिजन भौचक्के रह गए। इसके बाद यह मामला थाना में पहुंचा, जहां दोनों के परिजन एक दूसरे को सुरक्षित रखने की लिखित आश्वासन देकर घर ले गए हैं। वहीं इस बीच खबर है कि घर जाने के बाद भी दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। ऐसे में परिवार के सदस्य परेशान हैं।

टॅग्स :रोहतास नगरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा