लाइव न्यूज़ :

ट्रेंड हुआ #अनुराग_कश्यप_आतंकी_हैं, पीएम मोदी व शाह के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर लोगों ने लगाई क्लास 

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 6, 2020 22:51 IST

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़ बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस ट्रेंड के साथ लोग फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहे हैं। JNU में स्टूडेंट्स पर हुए हमले के विरोध में अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए ट्वीट कर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर CAA और NRC के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ खुलकर बोल कर रहे हैं। बीते दिन 5 जनवरी 2020 को JNU में स्टूडेंट्स पर हुए हमले के विरोध में अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए ट्वीट कर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर ट्विटर पर #अनुराग_कश्यप_आतंकी_हैं ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहे हैं। 

अनुराग कश्यप लगातार ट्विटर पर एक्टिव हैं। उन्होंने ट्विटर अपनी प्रोफाइल फोटो भी इस हिंसा के विरोध में बदल डाली है। अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी और अमित शाह की एक कार्टून वाली इमेज लगाई है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''अब बारी बीजेपी की है निंदा करने की। वो बोलेंगे कि ये जिन्होंने किया गलत था, लेकिन सच ये है कि जो हुआ बीजेपी और ABVP ने किया और नरेंद्र मोदी और अमित शाह की निगरानी में किया। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर किया। यही एकमात्र सच है।''

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए। जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल