लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग कपल के बीच का प्यार देखकर लोग हुए भावुक, लोगों ने कहा - यही तो सच्चा प्यार है, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 27, 2021 15:23 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का प्यार सा वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें दोनों बैठकर प्यार से बात कर रहे हैं । इनके प्यार को देखकर लोग बेहद खुश हो रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन में बैठे कपल को देखकर लोग हुए भावुकलोगों ने कहा - यही तो है सच्चा प्यारदोनों एक दूसरे से प्यार और उत्साह से बातें कर रहे थे

मुंबई : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है । कभी ये वीडियोज आपको खूब हंसाते है तो कभी ये वीडियो देखकर आप भावुक हो जाते हैं । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 80 प्लस उम्र का एक बुजुर्ग कपल ट्रेन में साथ बैठा हुआ नजर आता है । इस दौरान बुजुर्ग महिला जिस अंदाज में अपने पति से बात करती है, वह देखने लायक है । यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है ।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ ये वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन बुजुर्ग दंपती को बातचीत करते हुए देखकर यकीनन आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी । वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे कि सच्चे प्यार का कभी अंत नहीं होता । 

इस वीडियो में  बुजुर्ग कपल किसी ट्रेन में ट्रैवल कर रहा है । इस दौरान वह बुजुर्ग महिला अपने पति से जिस अंदाज में मुस्कुराते हुए लगातार बात करती दिखती है, वो देखने लायक है । महिला काफी खुश होकर अपने पति को कुछ बता रही होती है । उनके प्यार और उत्साह को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं ।  इस बीच बुजुर्ग पति भी मुस्कुराते हुए पत्नी की हर बात को सुनता और लगातार उसे देखता रहता है ।

बुजुर्ग दंपती के बीच की इस खूबसूरत बातचीत को ट्रेन में ही बैठे किसी अन्य पैसेंजर ने कैमरे में कैद कर लिया । बुजुर्ग दंपती के क्यूट से इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है । यूजर ने वीडियो में कैप्शन दिया है, सच्चे प्यार का कभी अंत नहीं होता । सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है । 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा