लाइव न्यूज़ :

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर दागे सवाल, कहा- बताइए 'असली पप्पू कौन है?'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 16:54 IST

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार के अर्थव्यवस्था संभालने और देश में काम करने के तरीकों पर सवाल उठाया। महंगाई, ईडी की कार्रवाई और हाल ही में आए चुनावी नतीजों पर सरकार को जमकर घेरा।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल।क्या यह एक स्वस्थ आर्थिक वातावरण का संकेत है?भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की कुल संख्या 12.5 लाख से अधिक हो गई है।

नई दिल्ली: अपने बयान के चलते सुर्खियों में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार की कई नीतियों पर सवाल खड़े किए। अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने इकोनॉमिक आंकड़े गिनाते हुए कहा कि 'सरकार हमें 10 महीने झूठ दिखाती है। आंकड़े बताते हैं कि असली पप्पू कौन है?'

इस दौरान उन्होंने सरकार की नाकामी को उजागर करते हुए कहा कि 'मेरे पास कुछ ऐसे आंकड़े हैं, जिनसे आपको पता चल जाएगा कि आखिर पप्पू कौन है। इस सरकार ने ही पप्पू शब्द दिया है। वे इसका इस्तेमाल बदनाम करने और किसी को नाकाबिल दिखाने के लिए करते हैं। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि असली पप्पू कौन है।'

उन्होंने कहा कि 'अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 4 प्रतिशत घटकर 26 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। विनिर्माण क्षेत्र में 5.6 प्रतिशत का अनुबंध हुआ है। औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक में नकारात्मक विकास दर दर्ज की गई है। एक वर्ष के भीतर विदेशी मुद्रा भंडार में 72 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।'

मोइत्रा ने कहा,"वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल प्रश्नकाल के दौरान उल्लेख किया कि उभरते बाजारों में एफआईआई प्रवाह का 50 प्रतिशत स्पष्ट रूप से भारत में आ रहा है। लेकिन उनके सहयोगी विदेश राज्य मंत्री ने पिछले शुक्रवार को इसी सदन में एक सवाल के जवाब में कहा कि लगभग 2,00,000 लोगों ने 2022 के पहले दस महीनों में अपनी भारतीय नागरिकता त्याग दी। 2014 के बाद से इस सरकार के तहत भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की कुल संख्या 12.5 लाख से अधिक हो गई है। क्या यह एक स्वस्थ आर्थिक वातावरण का संकेत है? अब पप्पू कौन है?"

उन्होंने हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों  का हवाला देते हुए कहा,‘सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष अपना गृह राज्य नहीं बचा सके, वहां हार का सामना करना पड़ा। अब ‘असली पप्पू’ कौन है?’ उन्होंने आगे कहा कि सरकार वह होनी चाहिए जो ‘मजबूत नैतिकता’, ‘मजबूत कानून व्यवस्था’ और ‘मजबूत अर्थव्यवस्था’ सुनिश्चित करे।

मनरेगा फंड में घोटाले की बात को लेकर महुआ ने कहा कि "पिछले दिनों ही मेरे बारे में बिना सिर-पैर की बात कही गई। कहा गया कि मनरेगा फंड में घोटाला हुआ है । मैं माउंट होलियोक कॉलेज में पढ़ी। मां काली की पूजा करती हूं। मैं बॉर्डर संसदीय सीट से 2 बार चुनी गई हूं। आपकी ही भाषा में मैं आपसे कहती हूं और यह असंसदीय नहीं है। पंगा मत लेना।"

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रमहुआ मोइत्राCentral GovernmentNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

कारोबारBudget 2026 Expectations: केंद्रीय बजट से ये उम्मीदें, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास को क्या-क्या मिल सकता है? जानें

भारतअमित शाह के दिल्ली कार्यालय के बाहर TMC सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस ने महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन को हिरासत में लिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल