बंगाल के सफारी पार्क में बाघिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो
By प्रिया कुमारी | Published: August 12, 2020 04:56 PM2020-08-12T16:56:58+5:302020-08-12T16:56:58+5:30
बंगाल के सफारी पार्क में बाघिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। ये तीनों शावक डॉक्टरों के विशेष निगरानी में है।
बंगाल सफारी पार्क में बाघिनी शीला ने बुधवार को तीन शावकों को जन्म दिया है। बंगाल सफारी के निर्देशक धर्मदेव राय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 से लेकर 7 बजे के बीच रॉयल बंगाल टाइगर शीला ने अपने तीन बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल शीला के साथ - साथ उनके तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के विशेष निगरानी में उन्हें रखा गया है।
#WATCH West Bengal: Tigress Sheela gave birth to three cubs today at Bengal Safari in Siliguri. This takes the total tiger population at Bengal Safari to seven. (Source: Dharmadeo Rai, Director, Bengal Safari) pic.twitter.com/5jNNt2f1wj
— ANI (@ANI) August 12, 2020
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रॉयल बंगाल टाइगर शीला ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनका नामकरण राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। मुख्यमंत्री ने इनके नाम ईका, रिका और किका रखा था। इनमें कुछ समय पहले ही ईका की मौत हो गई। वहीं वर्तमान समय में रिका और किका सफारी पार्क की रौनक बढ़ा रहे है। दूसरी तरफ ओर तीन नए मेहमान बंगाल सफारी पार्क में आने से हर्ष का माहौल है।
एएनआई ने तीन शावकों की वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये कितने प्यारे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को देखकर रिएक्शन दे रहे हैं।