तीन शेरों ने किया चरवाहे पर हमला, कुत्ते ने अपनी चालाकी से बचाई मालिक की जान
By स्वाति सिंह | Published: July 24, 2018 09:04 AM2018-07-24T09:04:22+5:302018-07-24T09:29:12+5:30
गुजरात के अमरेली में अमबार्डी गांव के पास एक चरवाहा अपनी भेड़ें चराने गया था। तभी अचानक से उसपर तीन खूंखार शेर आ गए।
अमरेली, 24 जुलाई: यह तो हम सभी जानते है कि कुत्ते बहुत ही वफादार होते हैं। हाल ही कुत्ते की वफादारी के मिसाल वाली एक और घटना सामने आई है। गुजरात के अमरेली में अमबार्डी गांव के पास एक चरवाहा अपनी भेड़ें चराने गया था। तभी अचानक से उसपर तीन खूंखार शेर आ गए। शेरों ने पहले तो भेड़ों पर हमला किया। जब चरवाहे ने अपनी भेड़ों को बचाने की कोशिश की तब शेरोन ने चरवाहे पर ही हमला कर दिया।
Gujarat: A shepherd (centre,pic 2) from Amreli's Ambardi,who was grazing his sheep,was saved by his dog after he was attacked by 3 lions on July 21. On seeing him being attacked,the dog began barking&people nearby rushed to the spot,following which lions fled. Dog remained unhurt pic.twitter.com/Wm0tRh1Ttq
— ANI (@ANI) July 23, 2018
ये भी पढ़ें: गोताखोरों ने खोज निकाला 'सोने का जहाज', कीमत अंबानी की संपत्ति से तीन गुना ज्यादा
चरवाहे के साथ उसका एक पालतू कुत्ता भी आया था। जब कुत्ते ने देखा कि शेरों ने उसके मालिक पर हमला कर दिया है। तब उससे रहा नहीं गया और उसने बड़ी ही चालाकी से चरवाहे ही जान बचा ली। कुत्ते ने अचानक से बहुत तेज तेज भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर आस-पास से कई लोग वहां पहुंचे। लोगों ने जब यह नजारा देखा। और शेरों को वहां से भगा दिया। वैसे तो चरवाहे के शरीर पर कई चोट भी आई है। लेकिन बड़ी बात थ है कि चरवाहा की जान तीन शेरों का निवाला बनने बच गई है।
ये भी पढ़ें: अमेजन के जंगलों में 22 साल से अकेले रह रहा अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति, देखिए दुर्लभ वीडियो
इसके घटना के बाद लोगों ने कुत्ते को खूब सराहा। क्योंकि उसी के सूझबुझ के कारण ना सिर्फ कुत्ते ने अपनी जान बचाई बल्कि उसके भेड़ों की भी जान बचाई है।