अमेजन के जंगलों में 22 साल से अकेले रह रहा अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति, देखिए दुर्लभ वीडियो

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 21, 2018 01:21 PM2018-07-21T13:21:10+5:302018-07-21T13:21:10+5:30

इस वीडियो को 2011 में रिकॉर्ड किया गया था लेकिन मई 2018 में भी इस व्यक्ति के जीवित होने के प्रमाण मिले हैं।

indigenous man lived alone in amazon forest for 22 years, video released | अमेजन के जंगलों में 22 साल से अकेले रह रहा अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति, देखिए दुर्लभ वीडियो

अमेजन के जंगलों में 22 साल से अकेले रह रहा अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति, देखिए दुर्लभ वीडियो

साओ पाउलो (ब्राजील), 21 जुलाईः पेड़ों की शाख और झुरमुटों में झुपा शख्स पेड़ों से कुछ तोड़ने की कोशिश कर रहा है।  इन तस्वीरों में कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने तथा पक्षियों की आवाज सुनी जा सकती है।  सोशल मीडिया पर लोगों ने ये वीडियो देखा तो हैरान रह गए। यह वीडियो ब्राजील की इंडियन फाउंडेशन ने जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहे शख्स के बारे में किसी को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यह अमेजन के जंगल में पिछले 22 साल से अकेले रह रहा है। कुछ लोग इसके अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति होने का भी दावा करते हैं। हालांकि इस वीडियो को 2011 में रिकॉर्ड किया गया था लेकिन मई 2018 में भी इस व्यक्ति के जीवित होने के प्रमाण मिले हैं।

क्यों जारी किया गया वीडियो

इस वीडियो को ब्राजील की इंडियन फाउंडेशन ने जारी किया है। पत्तियों के बीच से दूर से ली गई इस फुटेज में यह शख्स एक पेड़ को काटता दिख रहा है। इन तस्वीरों में कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने तथा पक्षियों की आवाज सुनी जा सकती है। जारी किए गए वीडियो के साथ एक प्रेस नोट भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस शख्स की सिर्फ एक तस्वीर है जो 1990 के दशक में वृत्तचित्र निर्माता ने ली थी जिसमें उस व्यक्ति का चेहरा पत्तों के पीछे छिपा है। 

व्यक्ति की निगरानी करने वाले दल के समन्वयक आल्टेयर अल्गायेर ने कहा कि फाउंडेशन यह वीडियो जारी नहीं करना चाहता था क्योंकि वह उस शख्स से इसे जारी करने की अनुमति नहीं ले सका है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि ऐसी तस्वीरों से उन लोगों के दर्द की तरफ ध्यान आकर्षित करने में मदद मिलती है जो बाहरी दुनिया से अपनी दूरी बरकरार रखने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। अल्गायेर ने टेलीफोन पर दिए गए साक्षात्कार में कहा , ‘‘बहुत से लोग यह वीडियो देखना चाह रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि वह शख्स कैसा है, उसे कैसे देखा जा सकता है, क्या वह अब भी जिंदा है।’’ 

इस शख्स पर फाउंडेशन की नजर

इंडियन फाउंडेशन 1996 से इस व्यक्ति पर नजर रख रहा है जब वह उसे रोंडोनिया राज्य के जंगल में अकेले रहता नजर आया था। माना जाता है कि उसके साथी जानजाति के सभी सदस्य 1995 या 1996 में मर गए। फाउंडेशन के सदस्यों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने बाहरी दुनिया से जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उस पर नजर रखने वाला दल उसे ‘इंडियन ऑफ द होल’ कहकर बुलाता है क्योंकि उसने एक अस्वाभाविक गड्ढा खोद रखा है। अल्गायेर ने कहा कि उसकी उम्र 55 से 60 साल के करीब है और उसकी सेहत अच्छी है।

Agency Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: indigenous man lived alone in amazon forest for 22 years, video released

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे