लाइव न्यूज़ :

बड़े बेटे के भाजपा में शामिल होने को उचित ठहराया, कांग्रेस नेता एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ का वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2023 16:43 IST

ईसाई ध्यान केंद्र के यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में, भावुक एलिजाबेथ को यह स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वह अनिल एंटनी को भाजपा से मिले निमंत्रण के बारे में बहुत पहले से जानती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे को प्रार्थनाओं के कारण राजनीति में नया अवसर मिला। चिंतन शिविर में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ पारित एक प्रस्ताव से झटका लगा था।प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है और भाजपा में शामिल होने की बात कही है।

तिरुवनंतपुरमःकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने बड़े बेटे के भाजपा में शामिल होने को उचित ठहराती नजर आ रही हैं।

 

वीडियो वायरल होने के बाद केरल में कांग्रेस पार्टी को असहज होना पड़ा रहा है। एक ईसाई ध्यान केंद्र के यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में, भावुक एलिजाबेथ को यह स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वह अनिल एंटनी को भाजपा से मिले निमंत्रण के बारे में बहुत पहले से जानती थीं।

वायरल वीडियो में एलिजाबेथ को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि उनके बेटे को प्रार्थनाओं के कारण राजनीति में नया अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके दोनों बेटे राजनीति में आना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हालिया चिंतन शिविर में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ पारित एक प्रस्ताव से झटका लगा था।

एंटनी की पत्नी ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए बहुत प्रार्थना की और तभी उन्हें अनिल का फोन आया। एंटनी की पत्नी ने वीडियो में कहा, ‘‘मेरा बेटा 39 साल का हो गया...उसने मुझे फोन किया और कहा कि उसे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है और उन्होंने उसे भाजपा में शामिल होने की बात कही है।’’

एलिजाबेथ ने कहा कि वह और उनका परिवार कांग्रेस पार्टी में विश्वास करता है, लेकिन उनके बेटे ने उनसे कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल होंगे तो उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। एलिजाबेथ ने कहा कि उन्होंने परिवार में किसी को भी अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले के बारे में नहीं बताया।

उन्होंने स्वीकार किया कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के बारे में चार दिन बाद टीवी चैनलों के माध्यम से पता चलने पर ए.के. एंटनी को झटका लगा था। उन्होंने कहा कि एंटनी ने बाद में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार किया और उसे कहा कि जब भी मन चाहे वह घर आ सकता है, लेकिन घर में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व, एंटनी या अनिल एंटनी ने अभी तक इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी के बेटे अनिल एंटनी इस साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :केरलकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो