लाइव न्यूज़ :

थाइलैंड के नए राजा की दो साल बाद हुई ताजपोशी, निकला भव्य जुलूस

By भाषा | Updated: May 5, 2019 18:31 IST

तीन दिवसीय राजतिलक समारोह शनिवार को शुरू हुआ था। वर्ष 1950 में वजीरालोंगकोर्न के पिता के राज्याभिषेक के बाद यह पहला राजतिलक कार्यक्रम है।

Open in App

थाईलैंड के नए राजा महा वजीरालोंगकोर्न का रविवार को भव्य जुलूस निकला जिन्हें देखने के लिए सड़कों पर जनता कतारबद्ध होकर खड़ी थी और लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनना चाहते थे। तीन दिवसीय राजतिलक समारोह के दूसरे दिन चक्री वंश के राजा राम दशम को सैनिक भव्य पालकी में ले गए।

राजा ने रत्नजड़ित वस्त्र पहन रखे थे। सात किलोमीटर लंबा जुलूस बैंकॉक के ग्रांड पैलेस में शाम लगभग पांच बजे शुरू हुआ। 66 वर्षीय राजा को 21 तोपों की सलामी दी गई। तपती गर्मी के बीच थाईलैंड वासी पीली कमीज पहने, सिर पर टोपी लगाए और हाथों में छाता लिए अपने राजा की झलक पाने को बेताब थे। वे उनके लिए नारे लगा रहे थे।

सत्तावन वर्षीय नत्रिया सिरिपत्तना ने पिछले 69 साल में अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम से पूर्व कहा, ‘‘यह सब देखना मेरे लिए पहला और आखिरी मौका हो सकता है।’’ तीन दिवसीय राजतिलक समारोह शनिवार को शुरू हुआ था। वर्ष 1950 में वजीरालोंगकोर्न के पिता के राज्याभिषेक के बाद यह पहला राजतिलक कार्यक्रम है।

वजीरालोंगकोर्न को उनके पिता के निधन के बाद दो साल पहले राजा घोषित किया गया था। शनिवार को हुए रीति रिवाजों में राजा पर पवित्र जल छिड़का गया। फिर उन्हें 7.3 किलोग्राम सोने का मुकुट पहनाया गया। रविवार की सुबह राजा ने राजपरिवार के सदस्यों को पदवियां प्रदान कीं। उनके साथ उनकी नई रानी सुतीदा थीं।

वजीरालोंगकोर्न से विवाह होने से पहले 40 वर्षीय रानी राजा के शाही गार्ड की डिप्टी कमांडर थीं। उनके इस पद की घोषणा राजा के अभिषेक से पहले की गई थी। जुलूस के दौरान रानी ने लाल और काले वस्त्रों में पालकी के आगे मार्च पास्ट किया। एएफपी नेत्रपाल अविनाश अविनाश

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल