लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन वीडियो देख पॉपकॉर्न बेचने वाले ने खुद के बनाए प्लेन से भरी उड़ान, एयर फोर्स भी हुआ दीवाना

By रजनीश | Updated: May 8, 2019 10:28 IST

दिन में पॉपकॉर्न बेचने और रात में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले फैयाज के अंदर उड़ान भरने का जुनून जिंदा रहा। उन्होंने अपना सारा धन विमान बनाने में लगा दिया और उड़ान भरने में सफल रहे।

Open in App

कुछ बेहतर और रचनात्मक काम करने के लिए अच्छी शिक्षा और संसाधन होना बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इन सब के अभाव में भी कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर लगता है कि इन्हें बेहतर माहौल मिलता तो ये और बड़ा कर सकते थे। इन्हीं में एक हैं 32 साल के मुहम्मद फैयाज। विपरीत परिस्थितियों में भी एक रोड कटर के इंजन से प्लेन का निर्माण कर दिया..

पाकिस्तान के निवासी फैयाज ने अपने टैलेंट से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एयरफोर्स ने भी उनके काम को सराहा और उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया। फैयाज ने एएफपी को बताया कि पहली बार जब उन्होंने अपने बनाए प्लेन से उड़ान भरा उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वो हवा में हैं। 

फैयाज का बनाया प्लेन मध्य पंजाब प्रांत स्थित उनके गांव तबुर में रखा है। सोशल मीडिया पर उनके प्लेन की खबर फैलने के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों से लोग विमान देखने उनके घर पहुंच रहे हैं।

फैयाज पाकिस्तान एयर फोर्स में शामिल होना चाहते थे। पिता की मृत्यु के बाद मां और पांच भाई-बहनों की देखरेख के लिए उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और छोटी-मोटी नौकरी करने लगे।

दिन में पॉपकॉर्न बेचने और रात में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले फैयाज के अंदर उड़ान भरने का जुनून जिंदा रहा। उन्होंने अपना सारा धन विमान बनाने में लगा दिया और उड़ान भरने में सफल रहे।

उन्होंने थ्रस्ट, एयर प्रेशर, टॉर्क और प्रोपल्शन के बारे में ज्ञान हासिल करने के लिए नेशनल जियोग्राफिक के एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन को देखा। बाद में जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया और प्लेन बनाने के लिए एक एनजीओ से 50,000 रुपये का कर्ज लिया। 

फैयाज का प्लेन दो साल की कड़ी मेहनत के बाद उड़ान भरने को तैयार था। प्लेन बनाने के दौरान कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। उनको दिखाने के लिए फैयाज 23 मार्च को दोबारा उड़ान भरने को तैयार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पहली उड़ान उन्होंने टेस्टिंग के दौरान भरी थी। 

दूसरी उड़ान के लिए जब तक वो इंजन स्टार्ट करते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालत ने उन्हें तीन हजार के जुर्माने पर छोड़ा। जबकि एयर फोर्स के अधिकारी उनके घर आ चुके थे प्लेन निर्माण में उनके लगन को देखते हुए उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया था।

जब एएफपी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन से जानकारी हासिल किया तो अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने फैयाज को गिरफ्तार कर लिया था क्योंकि उनका विमान सुरक्षा के लिए खतरा था।

अधिकारी ज़फ़र इकबाल ने समझाया कि विमान उन्हें सद्भावना के संकेत के रूप में लौटाया गया था। उन्हें उड़ान के लिए लाइसेंस या परमिट प्राप्त करना चाहिए। इसके बाद वह उड़ान भरने के लिए स्वतंत्र हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो