घर की छत पर चढ़ा सांड तो हैरान रह गए लोग, इस तरह उतारा गया नीचे और फिर...
By अमित कुमार | Published: January 6, 2021 03:17 PM2021-01-06T15:17:29+5:302021-01-06T15:19:36+5:30
एक सांड के तीसरी मंजिल पर चढ़ जाने के बाद लोगों ने उसे रेस्क्यू कर नीचे उतारने का काम किया। हरियाणा के जिंद जिला में घटी इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
कभी-कभी हमें कुछ ऐसा सुनने या देखने को मिल जाता है जिस पर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है। सड़कों पर घूमती गाय व सांड को आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने किसी सांड को घऱ की छत पर टहलते देखा है। हाल ही में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। घटना हरियाणा के जींद जिले की है, जहां एक सांड सीढियों की मदद से तीसरी मंजिल पर चला आया।
रिपोर्ट की मानें तो सांड जींद जिले में स्थिति अनाज मंडी के एक पुराने मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। सांड को थर्ड फ्लोर पर घूमता देख लोग हैरान रह गए। इसके बाद लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्टा हो गई। हालांकि, सांड को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लाया गया।
पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने बताया कि पहले सांड को नशा दिया गया और उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। क्योंकि अगर सांड होश में होता तो रेस्क्यू टीम के लिए उसे नीचे उतारना बेहद मुश्किल हो जाता। सांड को नीचे उतारने के लिए काफी संख्या में लोग छत पर गए. लेकिन, चारों तरफ पट्टे बांधकर सांड को नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद से लगातार लोगों के बीच सांड को लेकर चर्चाएं हो रही है।