लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड: जिनेवा में भारत के विरोध में UNHRC मुख्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2023 17:31 IST

वीडियो जिनेवा में रहने वाली एक छात्रा ने बनाया है। छात्रा ने अपने फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला खुद इन पोस्टरों का विरोध कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजिनेवा में लगाए गए भारत विरोध पोस्टर जिनेवा के मानव अधिकारी मुख्यालय के बाहर भारत विरोध पोस्टर लगाए जाने का मामला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

जिनेवा: स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। दरअसल, जिनेवा में स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के मुख्यालय के बाहर का है।

वीडियो में बड़े-बड़े पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इन पोस्टरों में भारत के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें लिखी गई है। वीडियो में दर्शाया गया है कि भारत में महिलाओं और कई धर्म के लोगों की स्थिति बेहद खराब है और भारत में महिलाएं और अलग धर्म के लोग सुरक्षित नहीं है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि वीडियो जिनेवा में रहने वाली एक छात्रा ने बनाया है। छात्रा ने अपने फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला खुद इन पोस्टरों का विरोध कर रही है।

महिला का कहना है कि ये बेहद बुरा है और गलत है कि भारत में महिलाओं और विशेष धर्म के लोगों की स्थित दयनीय है। वायरल हो रहा वीडियो जिस जगह का है वहां यूएनएचआरसी की इमारत के अलावा कई अन्य बड़ी सरकारी इमारते हैं। ऐसे में वीडियो देख लोग बड़ा सवाल कर रहे हैं कि भारत के विरोध में जिनेवा की सरकारी इमारतों के बाहर ही क्यों लगाया गया है। 

वीडियो में अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें बाल विवाह, गरीबी, ईसाइयों के खिलाफ अपराध, मॉब लिचिंग, आतंकी हमले और दलितों पर अत्याचार जैसे मुद्दों को उठाया गया है। बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर @MeghUpdates नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है।

वीडियो में कैप्शन दिया गया है जिसमें लिखा गया है," जिनेवा में एक भारतीय छात्र द्वारा शूट किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूएनएचआरसी मुख्यालय के पास भारत के खिलाफ उच्च स्तर का प्रचार देखा जा सकता है। ये नया टूलकिट है या 2024 की सोची समझी तैयारी??"

टॅग्स :Genevaस्विट्जरलैंडवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल