लाइव न्यूज़ :

सुलभ शौचालय शुल्कः 5 रुपये में खाना और शौच जाना है तो 10 रुपये देना पड़ेगा?, भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 18:01 IST

Sulabh toilet fee: कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान ‘गुड्डू’ ने दावा किया कि भोपाल नगर निगम ने सुलभ शौचालय का शुल्क छह रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निगम सूत्रों ने बताया कि महापौर परिषद ने शुल्क वृद्धि को मंजूरी दे दी है।शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।शौच के लिए 10 रुपये देने पड़ रहे हैं, जो बहुत ज़्यादा है।

भोपालः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां शुक्रवार को सुलभ शौचालय के शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान ‘गुड्डू’ ने दावा किया कि भोपाल नगर निगम ने सुलभ शौचालय का शुल्क छह रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि महापौर परिषद ने शुल्क वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है। चौहान ने व्यस्त बाज़ार छह नंबर के पास सामुदायिक शौचालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘भोपाल ने 10 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यहां लोगों को पांच रुपये में रियायती दर पर खाना मिल रहा है, लेकिन उन्हें शौच के लिए 10 रुपये देने पड़ रहे हैं, जो बहुत ज़्यादा है।’’

उन्होंने कहा कि आम लोग सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए 10 रुपये नहीं दे सकते, फलस्वरूप खुले में शौच को बढ़ावा मिलेगा और शहर की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय या तो मुफ़्त होने चाहिए या फिर दो से चार रुपये का शुल्क लिया जाना चाहिए।

टॅग्स :भोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो