लाइव न्यूज़ :

मैदान पर बास्केटबॉल खेल रही थी गिलहरी, वीडियो देखकर रह कोई रह गया हैरान

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 16, 2021 15:33 IST

सोशल मीडिया पर इऩ दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गिलहरी बास्केटबॉल कोर्ट में बॉल खेलती नजर आ रही है । इसके साथ ही खिलाड़ी भी गिलहरी के साथ खूब मजे करते नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देगिलहरी ने बास्केटबॉल कोर्ट में खेलना शुरू किया था खिलाड़ियों ने गिलहरी के साथ खेलना शुरू कर दिया लोगों ने कहा - गिलहरी कितनी प्यारी जीव है

मुंबई :  गिलहरी इस दुनिया के सबसे प्यारी और नटखट जीवों में से एक है । गिलहरी अपनी ही धुन में मग्न रहती और कमाल की हरकतें भी करती है । ऐसे तो गिलहरी बेहद डरपोक किस्म की होती है । मगर उसे इंसानों से भी लगाव हो जाता है  इसलिए वह इंसानों के पास ज्यादा नजर भी आती है । ऐसा ही एक वाक्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है , जिसमें गिलहरी बॉस्केट बॉल के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है ।   

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ खिलाड़ी कोर्ट पर बास्केट बॉल खेल रहे हैं लेकिन तभी अचानक से वहां एक गिलहरी पहुंच जाती है । जो कि बॉल से खेलने लगती है । वहीं कोर्ट पर मौजूद खिलाड़ी भी गिलहरी को बॉल पास करने में लग जाते हैं । इसी दौरान एक खिलाड़ी बॉल को अपने हाथ में लेकर गिलहरी को चुनौती देता है, मगर फिर भी गिलहरी पीछे नहीं हटती । गिलहरी बॉल को छीनने के लिए जी-जान से जुट जाती है ।

सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है । एक यूजर ने कहा कि ये वीडियो वाकई मजेदार है । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि गिलहरी सच में बहुत मस्त होती है और उसकी हरकतें तो और भी ज्यादा दिल खुश कर देती है । ये वीडियो देखने के बाद हर कोई खुश हो गया । कई लोग इस वीडियो में गिलहरी को बास्केट बॉल पर कोर्ट पर खिलाड़ी वाले अंदाज में देख हैरत में पड़ गए ।  इस वीडियो को एक रेडिट यूजर ने शेयर किया, जिसके बाद से ही लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा