लाइव न्यूज़ :

लाइव टीवी शो के दौरान सपा और बीजेपी प्रवक्ता के मारपीट का वीडियो आया सामने, देखें, कैसे एंकर भी हो गया था हैरान

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 9, 2018 04:22 IST

नोएडा पुलिस के मुताबिक, बीजेपी प्रवक्ता ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलाइव टीवी डिबेट शो के दौरान सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच मारपीट हुई थी।इस घटना के बाद सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

चुनावी मौसम में नेताओं के बयानबाजी के साथ-साथ मारपीट के किस्सें भी सुनने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिय पर इस कड़ी में  समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता की हाथापाई वाली वीडियो सामने आई है। 

बता दें कि लाइव टीवी डिबेट शो के दौरान सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच मारपीट शुरू हो गई। ये डिबेट शो  नोएडा के सेक्टर 16-A में एक टीवी चैनल का लाइव शो था। इस घटना के बाद सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन दोनों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को गौरव भाटिया ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ''यह प्रवक्ता नहीं गुंडे है। अनुराग भदौरिया ने पूरी डिबेट में व्यग्तिगत टिप्पणी करी और अपशब्द बोले इनके हथकंडे हैं खूब व्यग्तिगत टिप्पणियां करो परिवार के लिए अपशब्द बोलो और जब कुछ न काम आए और दूसरा व्यक्ति संयम बनाये रखे तो हाथा पायी पे उत्तर जाओ। ''

नोएडा पुलिस के मुताबिक, बीजेपी प्रवक्ता ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को हिरासत में लिया गया था। एसएसपी अजय पाल शर्मा टीवी चैनेल घटना के डिबेट की सारी फूटेज मांगी है। 

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट करके इसकी चैनेल को इसकी सच्चाई सामने लाने को कही है। ट्वीट में कहा गया है, ''अभद्र व्यवहार, अनुचित शब्दों का प्रयोग एवं मारपीट करने वाले आप भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया झूठ बोलना बंद करिए। घटना का कोई साक्ष्य हैं तो जनता के सामने प्रस्तुत करिए। जी न्यूज़ से भी अनुरोध है कि सम्बंधित घटना का कोई विडीओ हो तो  सार्वजनिक करें।''

पुलिस दोनों के बीच हुई झड़प की वीडियो न्यूज़ चैनल से हासिल करने का प्रयास कर रही है। सपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी की सूचना पाकर थाना सेक्टर 20 पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता पहुंच गए। 

सपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर अपने भारी समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे। सपा नेताओं का जमावड़ा देख थाना सेक्टर 20 पुलिस अनुराग भदौरिया को पीछे के दरवाजे से निकालकर थाना एक्सप्रेस- वे ले गई। नागर ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता के साथ मारपीट हुई है। पुलिस उनकी तहरीर नहीं ले रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो