लाइव न्यूज़ :

Cheetah Mother Gamini: बधाई हो बधाई, खुशी का कोई अंत नहीं है, एक साथ छह शावक का जन्म, अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' किया धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2024 14:31 IST

Cheetah Mother Gamini: गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।

Open in App
ठळक मुद्देयह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी साझा किए। चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं।

Cheetah Mother Gamini: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच नहीं बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को यादव ने जानकारी साझा की थी कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। सोमवार सुबह अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, "गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है: यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।"

मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी साझा किए। इसके साथ केएनपी में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं। पिछले साल मार्च में मादा चीता ज्वाला (नामीबियाई नाम सियाया) ने चार शावकों को जन्म दिया था लेकिन उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया। ज्वाला ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे चार शावकों को जन्म दिया।

इसके बाद चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। महत्वाकांक्षी चीता पुनरुत्पादन परियोजना के तहत, 2022 में 17 सितंबर को आठ नामीबियाई चीतों को केएनपी में बाड़ों में छोड़ा गया था जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल थे। फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए समूह का हिस्सा है। पिछले साल मार्च से अब तक ज्वाला से जन्मे तीन शावकों समेत 10 चीतों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी