लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने ट्रेंड करवाया #मामा_तो_गयो, सीएम शिवराज के खिलाफ लगे फनी जोक्स के भरमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2018 04:48 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह मसानी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान को काफी  शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी रिश्तेदार संजय सिंह मसानी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य को मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ की जरूरत है न कि चौहान की। मसानी चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं। 

मसानी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और राज्य के दूसरे वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी में शामिल हुए और कहा कि मध्य प्रदेश को कमलनाथ जैसे नेताओं की जरूरत है न कि चौहान जैसों की। राज्य में 28 नवंबर को चुनाव होना है।

जैसे ही  संजय सिंह मसानी कांग्रेस में शामिल हुए, सोशल मीडिया पर #मामा_तो_गयो ट्रेंड करने लगा। इस #मामा_तो_गयो को कांग्रेस एमपी के अधिकारिक पेज पर पहली बार ट्वीट किया गया। जिसमें कांग्रेस ने संजय सिंह मसानी के बयान का वीडियो पोस्ट किया गया है। 

इस वीडियो में  मसानी ने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान की जरूरत नहीं है, बल्कि कमलनाथ की है। हम जानते हैं कि छिंदवाड़ा का विकास कैसे हुआ और इसकी पहचान कमलनाथ के साथ जुड़ी है। राज्य की पहचान भी उनके साथ जोड़ने की जरूरत है।’’ कमलनाथ छिंदवाड़ा से लोकसभा के सदस्य हैं।

‘नामदारों’ की कीमत पर ‘कामदारों’ को नजरअंदाज करने पर भाजपा पर बरसते हुए मसानी ने कहा कि उन्हें चौहान के परिवार के सदस्य के तौर पर पेश नहीं करना चाहिए, बल्कि सिर्फ उनका एक रिश्तेदार बताना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा नाम संजय सिंह मसानी हैं। मेरी वंशावली और गोत्र अलग है।’’ 

कांग्रेस एमपी के अधिकारिक पेज पर इसके बाद एक के बाद कई ट्वीट किए गए। जिसमें उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहन की कई गलतियां बताई। आप भी देखें कुछ ट्वीट 

कांग्रेस के इन कुछ ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद ट्विटरबाजों  ने फनी जोक्स की भरमार लगा दी, जिसको देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि इन ट्वीट में कुछ आलोचनात्म ट्वीट भी हैं। ट्विटरबाजों ने ज्यादातर ट्वीट में सीएम शिवराज सिंह चौहन के मजे लिए हैं। आप भी देखें कुछ ट्वीट...

कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि समाज के सभी तबके चौहान के कुशासन से प्रभावित हुए हैं और कांग्रेस में शामिल होने का मसानी का निर्णय राज्य में विकास के नए दौर को शुरू करने की लोगों की इच्छा को दर्शाता है।प्रदेश में भाजपा 2003 से सत्ता पर काबिज़ है।

नेता दिग्विजय सिंह को भी उठानी पड़ी थी शर्मिंदगी

दिलचस्प है कि पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 2004 में इसी तरह की शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब उनके भाई लक्ष्मण सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि वह बाद में कांग्रेस में लौट आए।

शनिवार के घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ की प्रमुख शोभा ओझा ने कहा कि यह चौहान सरकार के कुशासन की वजह से भाजपा में बैचेनी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बीते 15 साल में सरकार ने बड़े वायदों के सिवाए महिलाओं, श्रम वर्ग, किसान, युवाओं और कारोबार के लिए कोई अहम काम नहीं किया।

ओझा ने दावा किया कि कुछ मंत्रियों, विधायकों और प्रतिष्ठित नेताओं समेत भाजपा के अन्य नेताओं का दम घुट रहा है और वे जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय चौहान ने कहा कि यह मसानी का निजी फैसला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह मेरे मामा हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। यह उनका निजी निर्णय है।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो