लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन 4 के लिए 18 मई से पहले दी जाएगी जानकारी, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

By सुमित राय | Updated: May 12, 2020 21:16 IST

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान करते हुए कहा 18 मई से पहले जानकारी दी जाएगी, इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन के तीसरे चरण को खत्म होने से पहले देश को संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा।नरेंद्र मोदी ने कहा कि लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन के तीसरे चरण को खत्म होने से पहले देश को संबोधित किया और लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया।

लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।"

पीएम मोदी के लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान करने के साथ ही लोगो ने सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए।

25 मार्च से देशभर में लागू है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। फिर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया और अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू है।

देशभर में कोरोना की चपेट में 70 हजार से ज्यादा लोग

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 70756 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 22454 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी कोरोना के 46008 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो