लाइव न्यूज़ :

चीन में फिर से शुरू हुई चमगादड़, कुत्ते, पैंगोलिन की बिक्री तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, यूजर बोले- सारे देश इनका वीजा क्यों नहीं बैन कर देते?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2020 10:12 IST

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन के हुबेई प्रांत के रहने वाला एक 55 वर्षीय व्यक्ति वेट मार्केट (wet markets ) की वजह से पहली बार इस वायरस की चपेट में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के वुहान में हुआन सीफूड मार्केट को कोरोनो वायरस का केंद्र माना जाता है। बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी चीन में वेट मार्केट खोले जाने के बाद इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरसचीन के वुहान शहर से दुनिया भर के देशों में फैल गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से दुनिया की आधी आबादी घर में बंद और 48 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन में अब जिंदगी पटरी पर लौटते दिख रही है। चीन में दोबारा से वेट मार्केट (wet markets ) खोल दिए गए हैं। वह भी पहले की तरह। वेट मार्केट (wet markets ) में चमगादड़, पैंगोलिन और कुत्ते बेचे जाते हैं। इसके अलावा सी-फूड भी बेचे जाते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया चीन की इस बात के लिए काफी आलोचना की जा रही है। खुद वैज्ञानिकों ने भी माना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चमगादड़ों की वजह से हुई है। ऐसे में चीन का दोबार मगादड़, पैंगोलिन और कुत्ते बेचने वाले बाजार खोलने पर लोग काफी गुस्सा हो गए हैं। 

ट्विटर पर कई यूजर ने लिखा है कि चीन ने यह एक शर्मनाक हरकत की है। तो कई यूजर का कहना है कि ग्लोबल लेबल पर चीन के खिलाफ एक्शन की जरूरत है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि चीन के नागरिकों का वीजा पूरे विश्व को रद्द कर देना चाहिए। ट्विटर पर कई लोग यह भी लिख रहे हैं कि चीन ने कोरोना वायरस जैसे  महामारी से भी कोई सबक नहीं लिया। 

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी चीन की इस हरकत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है-  "हम नहीं सुधरेंगे।''

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

एनडीटीवी के मुताबिक वाशिंगटन एग्जामिनर ने "ए मेल ऑन संडे" के एक संवाददाता के हवाले से कहा, "बाजार ठीक उसी तरह से चल रहा है, जैसे कि कोरोनो वायरस के प्रकोप से पहले चल रहे थे। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन के हुबेई प्रांत के रहने वाला एक 55 वर्षीय व्यक्ति ऐसे ही मार्केट की वजह से पहली बार इस वायरस की चपेट में आया था। चीन के वुहान में हुआन सीफूड मार्केट को कोरोनो वायरस का केंद्र माना जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'