लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मक्का में शख्स के साथ काबे का तवाफ करती दिखी छोटी चिड़िया, बिना हिले सिर पर बैठे लगा रही थी चक्कर

By आजाद खान | Updated: April 4, 2023 11:28 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया के कई यूजर्स द्वारा यह कमेंट्स किया गया है कि चिड़िया को आखिरकार असली घोसला मिल ही गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चिड़िया को एक शख्स के सिर पर बैठे हुए देखा गया है। यह चिड़िया शख्स के सिर पर उस वक्त बैठी है जब वह काबे का तवाफ कर रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक छोटी सी चिड़िया एक शख्स के सिर पर बैठ कर मक्का में तवाफ (Tawaf) कर रही है। वीडियो को एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसमें यह देखा गया है कि कैसे एक चिड़िया बिना हीले वहीं बैठी हुई है और शख्स काबे के मस्जिद का तवाफ कर रहा है। 

बता दें कि जो तीर्थयात्री सऊदी अरब के मक्के में हज या उमराह करने जाते है उन्हें रीत के अनुसार, काबे के मस्जिद का तवाफ करना होता है। ऐसे में पवित्र काबा की सात बार विपरीत दिशा में परिक्रमा की जाते है जिसे तवाफ कहते है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स पवित्र काबे का तवाफ कर रहा और उसके सिर पर एक चिड़िया बैठी हुई है। इस शख्स के साथ वहां और भी लोग मौजूद है जो काबे का तवाफ कर रहे है। ऐसे में तवाफ़ करते हुए शख्स आगे चल रहा है और चिड़िया अपनी जगह से हील नहीं रही है और वहीं बैठी हुई है। 

इस दौरान वीडियो बना रहे एक दूसरे शख्स द्वारा जिसके सिर पर चिड़िया बैठी हुई है उससे कुछ पूछता है और जबाव में वह शख्स कुछ कहता भी है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि चिड़िया न केवल उस शख्स के सिर पर बैठी हुई है बल्कि वहां से वह आवाज भी निकाल रही है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

इस वीडियो को ट्विटर यूजर @Alhamdhulillaah द्वारा शेयर किया गया है। ऐसे में जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है तब से इसे एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 12900 लाइक्स मिलें है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि इसके साथ एक छोटी चिड़िया भी तवाफ में शामिल हुई। 

ऐसे में इस छोटे से क्लिप को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दिया है। कुछ यूजर्स ने चिड़िया के लिए इस पल को खास बताया है तो कुछ ने कहा है कि आखिरकार चिड़िया को अपना सही घोसला मिल ही गया। एक और यूजर्स ने कुछ इस्लामिक मंत्र लिखा है जिसमें यह कहा गया है कि अल्लाह तुम्हारा चेहरा और दौलत नहीं देखता है, बल्कि वह तुम्हारे दिल और कर्म को देखता है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसऊदी अरबMeccaसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…